महाराष्ट्र में कम वर्षा की आशंका, डिप्टी CM फडणवीस ने किसानों को दिया मदद का भरोसा
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मौसम को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि मौसम विभाग के अनुसार बारिश के महीनों में सूखा की स्थिति आ सकती है।

महाराष्ट्र में इन दिनों जहां बेमौसम बारिश ने किसानों को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान को लेकर सभी को चेताया है। उन्होंने बारिश में मौसम में कम बारिश की बात कही है। इसके साथ ही 21 अप्रैल को जारी अंतिम पूर्वानुमान से ये संदेह स्पष्ट हो जाएगा।
पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार, ला नीना की स्थिति के अंत और अल नीनो के हावी होने के संभावना के कारण सूखे की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही भारत में इस साल सामान्य मानसून से कम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं, उन्होंने आगे बताया कि देश के उत्तरी और मध्य भागों में बारिश की कमी देखी जा सकती है। गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में जुलाई और अगस्त के मुख्य मानसून महीनों को दौरान कम वर्षा होने का अनुमान है। फडणवीस ने आगे बताया कि आईएमडी के पास 5-6 मॉडल है जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी मौसम के कारण राज्य में वर्षा का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही 21 अप्रैल को आईएमडी अपना अंतिम पूर्वानुमान जारी करेगी। जिसके बाद मौसम को लेकर संदेह की स्थिति और भी साफ हो जाएगी।
हालांकि उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। कैसे स्थिति का सामना करना है, पानी की कमी होने पर क्या उपाय किए जा सकते हैं। इन मामलों के लिए एक कमेठी गठित की गई है।
साथ ही उन्होंने किसानों के फसल ऋण चुकाने के सवाल पर जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि राज्य के 15.5 लाख किसानों ने 50 हजार रूपये की एक मुश्त राशि के लिए आवेदन किया है। जिसमें से 12.5 लाख किसानों के दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है। जबकि एक लाख किसानों के कागजों की जांच पूरी हो चुकी है। बाकि बचे हुए किसानों के दस्तावेज में कमी के कारण भुगतान में देरी हो रही है।
ये भी पढ़ें: पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके दी महाराष्ट्र सीएम को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications