'साल 2024 में तैयार हो जाएगा नवी मुंबई एयरपोर्ट', महाराष्ट्र विधानसभा में बोले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र विधानसभा ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नवी मुंबई एयरपोर्ट जल्द ही यानी 2024 में शुरू हो जाएगा।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में बताया कि अगले साल यानी 2024 को नवी मुंबई हवाईअड्डा बनकर तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही अगले साल अगस्त में हवाई अड्डे से विमान उड़ान भर सकेंगे।

राज्य में हवाई अड्डों की मौजूदा स्थिति पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के सवालों पर जवाब देते हुए महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नवी मुंबई हवाई अड्डा अगले साल चालू हो जाएगा।

devendra fadnavis

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सौंपी गई कंपनी ने बकाया भुगतान न करने के कारण नांदेड़ और लातूर हवाई अड्डे पर काम रुक गया है। नवी मुंबई हवाई अड्डा अगले साल काम करना शुरू कर देगा। नांदेड़, लातूर एयरपोर्ट का काम रुका हुआ है। जिस कंपनी को काम दिया गया था, उसने बकाया भुगतान नहीं किया है। महाधिवक्ता की राय ली जाएगी और हम इस काम में तेजी लाएंगे।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने बताया कि उचित हवाई अड्डे प्रबंधन के लिए एक प्राधिकरण का गठन किया जाएगा और 3 महीने के भीतर निर्णय लिया जाएगा। हम शिरडी हवाई अड्डे पर 650 करोड़ रुपये की लागत से टर्मिनल भवन का निर्माण कर रहे हैं।

उन्होंने राज्य विधानसभा को ये भी बताया कि महाराष्ट्र सरकार कुशल हवाईअड्डा प्रबंधन के लिए एक समर्पित प्राधिकरण स्थापित करने की योजना बना रही है। इस मामले पर अगले तीन महीने के भीतर फैसला आने की उम्मीद है। इन कदमों का उद्देश्य महाराष्ट्र में हवाई कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को बढ़ाना है, जिससे राज्य की समग्र वृद्धि और विकास में योगदान मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+