Dawood Brother Iqbal: कौन है वो महिला, जिसके नाम पर दाऊद के भाई इकबाल ने हथियाया था फ्लैट? अब ED का कब्जा

Dawood Brother Iqbal: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Underworld Don Dawood Ibrahim) का नाम भले ही 90 के दशक में दम भरता रहा हो, लेकिन आज भी उसकी गूंज सुनाई देती है। ताजा मामला, दाऊद के भाई इकबाल कासकर (Iqbal Kaskar) से जुड़ा है।

जब प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित एक फ्लैट को जब्त कर लिया। यह फ्लैट भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर और उसके सहयोगियों से जुड़ा बताया जा रहा है।

Dawood Brother Iqbal

ईडी के मुताबिक, ठाणे की नियोपोलिस बिल्डिंग में स्थित इस फ्लैट की कीमत करीब 55 लाख रुपये है। यह फ्लैट कथित तौर पर जबरन वसूली के जरिए रियल एस्टेट डेवलपर सुरेश देवीचंद मेहता से हथियाया गया था। फ्लैट मुमताज एजाज शेख के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसे ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLE) के तहत 2022 में जब्त करने का आदेश जारी किया था।

कैसे कब्जे में लिया फ्लैट?

धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLE) के न्यायाधिकरण ने ईडी के अनंतिम कुर्की आदेश को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद फ्लैट को ईडी के कब्जे में ले लिया गया। ईडी का कहना है कि यह फ्लैट अंडरवर्ल्ड के प्रभाव का इस्तेमाल कर मेहता से लिया गया था। इसके अलावा, मेहता से 10 लाख रुपये के चार चेक भी लिए गए, जिन्हें नकद में बदलवा लिया गया था।

मामले से जुड़े आरोपी

  • इकबाल कासकर: दाऊद इब्राहिम का भाई, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
  • मुमताज एजाज शेख: फ्लैट के मालिक के तौर पर नाम दर्ज है।
  • इसरार अली जमील सईद: अंडरवर्ल्ड से नजदीकी के कारण मामले में शामिल।

2017 की एफआईआर का कनेक्शन

इस मनी लॉन्ड्रिंग का मामला 2017 में ठाणे पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

दाऊद का नेटवर्क और भारत सरकार की कार्रवाई

दाऊद इब्राहिम भारत का मोस्ट वांटेड अपराधी है, जिसे आतंकवादी घोषित किया गया है। वह कथित रूप से पाकिस्तान में छुपा हुआ है। इस मामले में ईडी ने यह स्पष्ट किया है कि दाऊद और उसके नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें- कौन हैं दानिश चिकना? जिसे मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट, दाऊद इब्राहिम का है खास गुर्गा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+