कौन हैं दानिश चिकना? जिसे मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट, दाऊद इब्राहिम का है खास गुर्गा
Danish Merchant: मुंबई पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के खास गुर्गे दानिश मर्चेंट उर्फ दानिश चिकना को ड्रग्स मामले में अरेस्ट किया है। दानिश चिकना डोंगरी में दाऊज इब्राहिम की ड्रग्स फैक्टी को संभालता था। मुंबई पुलिस ने दानिश के एक और साथी कादर गुलाम शेख को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, दानिश मर्चेंट पिछले कुछ समय से उनकी वांछित सूची में था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले महीने दो आरोपियों मोहम्मद अशिकुर सहिदुर रहमान और रेहान शकील अंसारी की गिरफ्तारी किया था। तभी से गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू हुआ था।

8 नवंबर को शुरू हुआ जब रहमान को मरीन लाइन्स स्टेशन के पास 144 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान रहमान ने खुलासा किया कि उसने डोंगरी इलाके से आरोपी रेहान शकील से पकड़ी गई ड्रग्स खरीदी थी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने रेहान शकील को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 55 ग्राम ड्रग्स बरामद की।
गिरफ्त में आए रेहान शकील से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने रहमान और उसके पास से मिले कुल 199 ग्राम ड्रग्स दाऊद के करीबी दानिश मर्चेंट और कादिर फांटा से ख़रीदा था। इस खुलासे के बाद पुलिस की टीम वांछित आरोपी दानिश और कादिर की पिछले कई दिनों से तलाश कर रही थी।
पुलिस ने बताया कि उन्हें 13 दिसंबर को एक टीप मिली थी। सूचना देने वाले शख्स ने बताया था कि दोनों डोंगरी इलाके में छिपे हुए है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपराध में शामिल होने की बात कबूल ली।
इस मामले में पुलिस आगे की जांच में दानिश चिकना से पूछताछ करने में जुटी हुई है। 2019 में एनसीबी के डोंगरी इलाके में दाऊद की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों की ड्रग्स बरामद की थी और दानिश चिकना को राजस्थान से गिरफ्तार किया था। इस गिरफ़्तारी के बाद से दानिश जेल में था और कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर आया था।












Click it and Unblock the Notifications