मुंबई में रेलवे ने ऐसे अनोखे अंदाज में किया नए साल का स्‍वागत, खुशी से झूम उठे यात्री, देखें वायरल Video

CSMT Station New Year Welcome celebration: नए साल 2025 का स्‍वागत हर किसी ने अपने अंदाज में किया। वहीं मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन ने 31 दिसंबर को रात के 12 बजते ही ऐसे अनोखे अंदाज में नए साल का वेलकम किया जिसको देखकर यात्री खुशी से झूम उठे।

2025 की शुरुआत होते ही मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) ने अपने यात्रियों के साथ ये अनोखा जश्न मनाया।

CSMT Station New Year Welcome

आम तौर पर चहल-पहल से भरा यह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन पर आधी रात को उत्‍सव जैसा माहौल नजर आया। रेलवे के अनोखे सेलिब्रेशन को देखने के लिए पहले ही लोग स्‍टेशन पर जुट गए थे।

दरअसल, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन पर लगी घड़ी में जैसे ही रात के 12 बजे वैसे ही स्‍टेशन पर खड़ी ट्रेनों का रेलवे ने एक साथ हार्न बजाया गया और नए साल का स्‍वागत किया। नए साल का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए लोग इस आवाज को सुनकर उछलने लगे। रेलवे के कर्मचारी, स्‍टेशन पर यात्री मौजूद रहे लोग मोबाइल कैमरे में इस खास पल को कैद करते नजर आए।

क्‍या पहली बार रेलवे ने मनाया ऐसे जश्‍न

बता दें ये पहली बार नहीं हुआ है मुंबई स्टेशन पर रेल कार शेड और इंजनों के एक साथ हॉर्न बजाया गया है। नए साल पर ऐसा करने की परंपरा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार रेलवे पिछले कई वर्षों से इस सिंक्रोनाइज्ड हॉर्निंग कार्यक्रम कर रहा है और उनके प्रयासों ने लोगों का हमेशा ऐसे ही आकर्षित किया है। हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि उन्हें इस परंपरा के बारे में नहीं पता था।

वायरल हुआ वीडियो, लोग कर रहे ये कमेंट

यात्रियों ने नए साल की पूर्व संध्या की अनूठी परंपरा को अपने मोबाइल फोन पर कैद किया और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। एक यूजर ने आगे शेयर किया कि 90 के दशक में आधी रात के वक्त रास्ते में चलने वाली ट्रेनें भी लगातार हॉर्न बजाती थीं। वहींं दूसरे यूजर नेकहा यह बहुत आम बात है। उन्होंने कहा "समुद्री जहाज भी पूरी मात्रा में हॉर्न बजाते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+