प्रेमी के भतीजे का किया अपहरण, क्राइम पेट्रोल-सिंघम 3 की एक्ट्रेस शबरीन गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- होश खो बैठी थी

Crime Patrol Actress Shabreen: सिंघम 3 और क्राइम पेट्रोल की एक्ट्रेस शबरीन को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस शबरीन को अपने प्रेमी के साढ़े तीन साल के भतीजे के अपहरण मामले में गिरफ्तार किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस शबरीन कथित तौर पर बृजेश सिंह के परिवार से नाराज थी।

क्योंकि, वे उनकी शादी की अनुमति नहीं दे रहे थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि बच्चे प्रिंस को नायगांव के एक फ्लैट में रखा गया था। फिलहाल, पुलिस ने शबरीन को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है और उसके प्रेमी ब्रिजेश की भूमिका की जांच रही है। इस अपहरण में उसकी एक महिला साथी भी थी, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Crime Patrol Actress Shabreen

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार 20 अक्टूबर को एक्ट्रेस शबरीन को मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले से गिरफ्तार किया है। शबरीन का लड़के के चाचा बृजेश सिंह के साथ पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन, अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक के कारण बृजेश सिंह के परिवार ने उनके रिश्ते के खिलाफ थे।

बस यही बात शबरीन को पसंद नहीं आई और बृजेश की मोहब्बत में वो इस कदर फिदा थी कि सीरियल क्राइम पेट्रोल और सिंघम 3 जैसी फिल्मों में काम करने के बावजूद उसने प्लान बनाया और बृजेश के भतीजे को किडनैप कर लिया। वालिव पुलिस ने कहा कि शबरीन बृजेश सिंह के प्यार में इतनी पागल हो गई थी कि वह होश खो बैठी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जयराज रानावाने ने एएनआई को बताया, 'शबरीन बृजेश के प्रति इतनी आसक्त थी कि उसे अपने कार्यों का भान ही नहीं रहा। जबकि वह 'क्राइम पेट्रोल' जैसे अपराध धारावाहिकों और वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्मों में काम कर चुकी थी।' वहीं, अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या अपहरण में बृजेश सिंह भी शामिल था।

पुलिस ने कहा कि शबरीन के साथ एक महिला को भी देखा गया था, जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस की मानें तो शबरीन और बृजेश सिंह पिछले कुछ सालों से प्यार के रिश्ते में थे। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत भी करते थे। वहीं, शबरीन जाति-धर्म के बंधन को तोड़कर बृजेश से शादी करना चाहती थी।

लेकिन, बृजेश राजपूत था और शबरीन मुस्लिम समुदाय से आती है। इसलिए बृजेश सिंह का परिवार इस शादी के लिए राजी हो रहा था। शबरीन ने कई कोशिशें कीं, लेकिन न तो वो, न ही बृजेश परिवार को मना पाया। ऐसे में शबरीन ने वो रास्ता अपनाया जो की उसके लिए सलाखों के पीछे जाने की वजह बना।

बता दें, बृजेश सिंह का भतीजा प्रिंस शनिवार को स्कूल में था, तभी शबरीन सुबह 11 बजे के करीब आई और उसे ले गई। चूंकि प्रिंस शबरीन को जानता था, इसलिए वह भी उसके साथ चला गया। दोपहर तक जब प्रिंस घर नहीं पहुंचा तो उसके परिवार ने स्कूल से संपर्क किया और पता चला कि एक महिला उसे डॉक्टर के पास ले गई थी।

ये कहकर कि उसे दवा दिलानी है। इसके बाद परिवार ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि शबरीन ने ऑटोरिक्शा से प्रिंस का अपहरण किया था। अपहरण के दौरान एक और महिला उनके साथ थी। ऑटो चालक से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि उसने शबरीन को नैगांव में छोड़ दिया था।

बाद में गवाहों ने तस्वीरों से शबरीन की पहचान की। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाया और उसे बांद्रा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि प्रिंस को अधिकारियों द्वारा बचाए जाने से पहले नायगांव के एक फ्लैट में रखा गया था। पुलिस अपहरण के दौरान शबरीन की मदद करने वाले साथी की पहचान करने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+