Cricketer Prithvi Shaw मामला: पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी क्लिक कराने के बहाने दो लोगों ने हमला किया। वायरल वीडियो में महिला और पुरुष को मुंबई में शॉ के साथ घातक और आपत्तिजनक बर्ताव करते देखा गया। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Cricketer Prithvi Shaw के साथ सेल्फी क्लिक कराने के बहाने दो लोगों ने हमला किया। वायरल वीडियो में महिला और पुरुष को मुंबई में शॉ के साथ घातक और आपत्तिजनक बर्ताव करते देखा गया। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
किन धाराओं के तहत आरोप
मुंबई पुलिस में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) ने बताया कि क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर हमला करने के मामले में ओशिवारा पुलिस थाना, मुंबई में गैरकानूनी असेंबली, जबरन वसूली और अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।
क्या बोली पुलिस
पृथ्वी शॉ मामले में डीसीपी के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता क्रिकेटर की कार क्षतिग्रस्त कर दी और मामले को खत्म करने के लिए 50,000 रुपये की मांग की। एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Recommended Video
पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया
भारत के इंटरनेशनल क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की जान उस समय सांसत में आ गई जब सेल्फी के लिए अप्रोच कर कार पर हमला किया गया। आरोप में महिला गिरफ्तार हुई है। मुंबई में पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर हमला करने के आरोप में मुंबई में ओशिवारा पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है। गुरुवार को गिरफ्तार महिला की पहचान सपना गिल के रूप में हुई है।
Cricketer Prithvi Shaw के दोस्त की कार पर अटैक
सपना गिल पर पृथ्वी शॉ पर कथित हमले के आरोप लगे हैं। मामले में इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक दोस्त के साथ डिनर करने मुंबई के होटल / रेस्त्रां पहुंचे शॉ ने सेल्फी लेने से मना किया। सनकी फैंस ने सेल्फी को लेकर हाथापाई शुरू कर दी। फैंस के ग्रुप को सेल्फी लेने से मना करने के बाद पृथ्वी शॉ ने उन्हें उस होटल से निकलवा दिया। होटल के बाहर निकलने पर क्रिकेटर शॉ के दोस्त की कार पर हमला किया गया।
गिरफ्तार महिला ने पृथ्वी शॉ पर भी आरोप लगाए
अटैक के आरोप में ओशिवारा पुलिस ने बुधवार, 15 फरवरी को आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव की कंप्लेन के अनुसार, पहले शॉ को ले जा रही कार पर बेसबॉल के बल्ले से हमला किया गया, फिर आरोपी ने कार का पीछा किया और पैसे नहीं देने पर झूठे मुकदमे की धमकी दी। महिला ने पृथ्वी शॉ और उसके दोस्तों पर मुंबई के फाइव स्टार होटल के बाहर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। गिल ने आरोप लगाया कि जब पृथ्वी शॉ और उसके दोस्तों ने महिला के साथ मारपीट की तो पृथ्वी शॉ खुद हाथ में डंडा लिए हुए थे।

महिला के वकील ने क्या दलीलें दीं?
सपना गिल के वकील, अली काशिफ खान ने कहा कि पुलिस उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए जाने की अनुमति नहीं दे रही थी और वह मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में थी। लॉयर अली काशिफ ने कहा, "सपना पर पृथ्वी ने हमला किया। पृथ्वी के हाथ में डंडा देखा गया। पहले पृथ्वी के दोस्तों ने सपना के ग्रुप पर हमला किया। सपना फिलहाल ओशिवारा पुलिस स्टेशन में है। पुलिस उसे मेडिकल के लिए जाने की अनुमति नहीं दे रही है।"
पुलिस ने कहा- और गिरफ्तारियां संभव
रिपोर्ट में कहा गया कि शुक्रवार को सपना गिल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार इस हाईप्रोफाइल मामले में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। हालांकि आरोपी पक्ष की ओर से कोई क्रॉस एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
पृथ्वी शॉ ब्रेक पर हैं
गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की घरेलू श्रृंखला के बाद क्रिकेट से ब्रेक लिया है। शॉ को जनवरी में खेली गई तीन टी20 मैचों की श्रृंखला के लिए चुना गया था। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलने वाले बैटर शॉ को को तीनों ही मैचों की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका नहीं मिल सका।












Click it and Unblock the Notifications