महाराष्ट्र में सभी को फ्री कोविड वैक्सीन, राज्य सरकार देगी टीके का पैसा- नवाब मलिक

मुंबई, अप्रैल 25। महाराष्ट्र सरकार अपने सभी नागरिकों को कोरोना वायरस की वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराएगी। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि महाराष्ट्र सरकार सभी नागरिकों का टीका अपने पैसे से लगवाएगी।

Nawab Malik

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि पिछली कैबिनेट बैठक में यह फैसला किया गया था कि 18 से 45 साल की उम्र के महाराष्ट्र के सभी नागरिकों का टीकाकरण महाराष्ट्र सरकार अपने पैसे से करवाएगी।

इसके साथ ही एनसीपी नेता ने रेमडेसिविर दवा का कोटा बढ़ाए जाने को लेकर केंद्र सरकार को शुक्रिया भी व्यक्त किया। मलिक ने बताया महाराष्ट्र को केंद्र सरकार ने औसत 26,000 रेमडेसिविर का कोटा दिया था जबकि राज्य में 34,000 रेमेडेसिविर इस्तेमाल की जा रही थी। "हमारी मांग पर केंद्र ने रेमडेसिविर कोटे में कुछ हद तक बढ़ोतरी की है। इसे बढ़ाकर लगभग 39,000-40,000 प्रतिदिन किया गया है। इसके लिए हम केंद्र का आभार व्यक्त करते हैं।"

महाराष्ट्र कोरोना वायरस को लेकर सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। राज्य में शनिवार को 67,160 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए थे। शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में 676 लोगों की कोविड के चलते मौत हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+