महाराष्ट्र में 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण रोका गया, CM ठाकरे बोले- नहीं हो पा रही सप्लाई
मुंबई, 23 मई। महाराष्ट्र में कोविड वैक्सीन की कमी के चलते 18-44 आयु वर्ग के लोगों की टीकाकरण रोक दिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाल रोग विशेषज्ञों के साथ बातचीत के दौरान इसके बारे में जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने जून में वैक्सीन का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद जताई है जिसके बाद 24 घंटे टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

सीएम ठाकने ने कहा "वैक्सीन की सुचारू आपूर्ति न होने के चलते 18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण अभियान स्थगित कर दिया गया है। मुझे उम्मीद है कि जून से वैक्सीन की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी, तब हम राज्य में 24 घंटे वैक्सीनेशन अभियान चला सकेंगे।"
महाराष्ट्र देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में है हालंकि राज्य में केस की संख्या अब कम हो रही है। शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 24,133 कोरोना के नए केस सामने आए थे जो कि पिछले दो महीने में सबसे कम थी। लेकिन इस दौरान 682 लोगों की मौत हुई जो कि चिंताजनक स्थिति है। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 40,294 कोरोना वायरस के मरीज ठीक हुए जो नए केस से ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications