कंगना को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, केस ट्रांसफर की याचिका अदालत ने की खारिज

मुंबई, 09मार्च: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने गीतकार जावेद अख्तर के मानहानि के केस में सेशन कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि का मामला उपनगर अंधेरी मजिस्ट्रेट की अदालत से स्थानांतरित करने की मांग की थी। मुंबई की सत्र अदालत ने बुधवार को कंगना रनौत की इस याचिका को खारिज कर दिया। इसे कंगना के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

Court Rejects Kangana Ranauts Plea Seeking Transfer of Defamation Case

सेशन कोर्ट ने जावेद अख्तर के खिलाफ अंधेरी कोर्ट में दायर उनकी काउंटर-कंप्लेंट को कहीं और ट्रांसफर करने से भी इनकार कर दिया। जावेद अख्तर द्वारा कंगना के खिलाफ दायर की गई मानहानि याचिका के बाद कंगना ने भी उनके खिलाफ जबरन वसूली, अपराधिक रूप से धमकाने और अन्य आरोपों एक काउंटर याचिका दर्ज करवाई थी और इस मामले में एक्ट्रेस ने कार्यवाही को स्थानांतरित करने की मांग की थी।

बता दें कि जावेद अख्तर ने नवंब 2022 में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मशहूर गीतकार ने अंधेरी कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि अदाकारा ने एक इंटरव्यू में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की थीं जिससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। वहीं, कंगना ने भी जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उन पर जबरन वसूली और आपराधिक धमकी दिए जाने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं अदाकारा ने यह भी आरोप लगाया था कि जावेद अख्तर ने उनकी बहन रंगोली चंदेल को घर बुलाकर धमकी दी थी।

जावेद अख्तर ने आपराधिक मानहानि शिकायत में कहा कि, कंगना रनौत ने जून 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या की पृष्ठभूमि के खिलाफ बॉलीवुड में एक "मंडली" के अस्तित्व के बारे में बात करते हुए बिना किसी वजह के मेरा नाम घसीटा। वर्क फ्रंट की बात करें तो, कंगना रनौत इन दिनों ऑल्ट बालाजी के नए कॉन्ट्रोवर्सियल शो 'लॉक-अप' को होस्ट कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+