महाराष्ट्र के रत्नागिरी में जल्द बनकर तैयार होगा देश का पहला समुद्री विश्वविद्यालय
Ratnagiri maritime University: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मंजूरी के बाद रत्नगिरी में भारत का पहला समुद्री विश्वविद्यालय (Indias first maritime university in Ratnagiri)सरकारी लॉ कॉलेज स्थापित किया जा रहा है।
कुछ माह पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दक्षिण-पश्चिमी महाराष्ट्र में रत्नागिरी जिले का दौरा किया था तब वहां के लोगों ने शैक्षणिक सुविधाएं बढ़ाने की मांग की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने रत्नागिरी के लिए समुद्री विश्वविद्यालय और विधि महाविद्यालय दोनों को मंजूरी दे दी है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार रिमोट सिस्टम से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पालक मंत्री सामंत ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दौरे के समय वहां पर रत्नागिरी में एक मैरीटाइम यूनिवर्सिटी और एक सरकारी लॉ कॉलेज स्थापित करने की मांग की गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इन संस्थानों के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री ने रत्नागिरी के लिए समुद्री विश्वविद्यालय और विधि महाविद्यालय दोनों को मंजूरी दे दी है। समुद्री विश्वविद्यालय को 500 से 600 करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी, जबकि विधि महाविद्यालय को 25 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह मंजूरी भी सैद्धांतिक रूप से समर्थित है। जिला कलेक्टर ने इन परियोजनाओं के लिए 50 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की इच्छा व्यक्त की है।
बता दें लोकसभा चुनाव से पहले मार्च में कोकंडा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिंदे ने रत्नागिरी में देश का पहला समुद्री विश्वविद्यालय स्थापित करने की योजना की घोषणा की थी। यह पहल कोंकण के समग्र विकास के उद्देश्य से बनाई गई विभिन्न योजनाओं का हिस्सा है।
शिक्षा के अवसर
भारत के पहले समुद्री विश्वविद्यालय की स्थापना से छात्रों को समुद्री-संबंधित विषयों का व्यापक अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। पाठ्यक्रम में समुद्री विज्ञान, समुद्री इतिहास, नियम और अनुसंधान जैसे विषय शामिल होंगे। यह समुद्री अध्ययन और अनुसंधान में रुचि रखने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करता है।












Click it and Unblock the Notifications