Corona Updates: दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 25% के पार, महाराष्ट्र, केरल के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल समेत भारत कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बीते दिनों की तुलना में काफी तेजी से बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर महाराष्ट्र में 919 और दिल्ली में 980 नए मामले दर्ज किए गए।

Corona updates: कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से डराने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल में स्थित चिंताजनक हो गई है। संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए एक बार फिर से कोरोना की एक नई लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस के प्रकोप को देखते हुए राज्यों को अलर्ट पर रहने को कहा है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 980 नए मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में 2 करोना मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी दर तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को कोरोना बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 25.98% दर्ज की गई।
वहीं महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 919 नए केस सामने आए। यहां एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की मौत अकोला शहर में हुई। जबकि महाराष्ट्र में एक दिन पहले के संक्रमण के आंकडों की बात करें तो इस दिन वायरस से ग्रस्त मरीजों की संख्या में कमी देखी गई थी। राज्य में 328 मामले सामने आये थे जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। रविवार को संक्रमण के 788 मामले सामने आये थे।
केरल में एक सप्ताह में सबसे ज्यादा केस रिपोर्ट हुए। यहां 11,296 लोग कोरोना की चपेट में आए जो कि एक सप्ताह पहले के आंकड़ों से ढाई गुना ज्यादा है। गुजरात में भी 15 प्रतिशत कोरोना के ममलों में वृद्धि दर्ज की गई। कोरोना संक्रमण को लेकर आईएमए ने आगाह किया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सावधानी की जरूरत है लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। कोरोना का नया वेरिएंट उतना ताकतवर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications