कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के अहमदनगर में जारी किया गया 'नो वैक्सीन, नो एंट्री' आदेश

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के अहमदनगर में 'नो वैक्सीन, नो एंट्री' का आदेश

मुंबई, 25 दिसंबर: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच देश में एक बार फिर पाबंदियां लागू की जाने लगी हैं। महाराष्ट्र के अहमदनगर शहर में प्रशासन ने टीका ना लगवाने वालों का सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश बंद कर दिया है। अहमदनगर जिला प्रशासन ने इसको लेकर 'नो वैक्सीन, नो एंट्री' का आदेश जारी किया है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से वैक्सीन के लेने की अपील भी की है।

axscd

अहमदनगर जिला प्रशासन ने 'नो वैक्सीन, नो एंट्री' का जो आदेश जारी किया है, उसके तहत निजी प्रतिष्ठानों, शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्तरां, सिनेमा, ऑडिटोरियम, मैरिज हॉल, कृषि बाजारों सहित दूसरे सार्वजनिक स्थानों और कार्यक्रमों में उनको ही एंट्री देनेकी बात कही है, जिनको टीका लग चुका है। यह आदेश 25 दिसंबर यानी आज से लागू हो रहा है। अहमदनगर प्रशासन ने आदेश जारी कर कहा है कि 'नो वैक्सीन, नो एंट्री' कैंपेन को कड़ाई से चलाया जाए और कोई भी कोताही ना बरती जाए।

महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा केस

देश में ओमिक्रॉन पसार रहा पैर देश में ओमिक्रॉन के मामलों में लगातार बढोतरी देखी जा रही है। शनिवार तक ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा केस हैं। महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के 108 मामले आए हैं। इसके बाद दिल्ली में ओमिक्रॉन के 79 मामले हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए राज्‍य की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। क्रिसमस और नए साल पर होने वाले समारोहों को ध्यान में रखते हुए ये नई गाइडलाइन जारी की गई है। मुंबई में पहले ही 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या के साथ-साथ बड़े समारोहों और पार्टियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए लागू किए गए हैं।

Recommended Video

      Coronavirus In Maharashtra: Navodaya School के 19 छात्र कोरोना संक्रमित | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+