Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 20 अगस्त से शुरू करेगी चुनाव अभियान, इन मुद्दों को करेगी फोकस

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्‍ट्र में अक्‍टूबर माह में विधानभा चुनाव संभावित है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को एक अहम बैठक की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू करेगी।

Congress Party s election campaign

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे प्रमुख लोगों के साथ अन्य शीर्ष नेताओं के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में किसानों के कल्याण, युवा बेरोजगारी, महाराष्ट्र के गौरव, लोकतंत्र और संविधान जैसे प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

इस बैठक में शामिल वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि महाराष्‍ट्र में सबसे पहले चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने का उद्देश्य मौजूदा महायुति सरकार को चुनौती देना है।

शुक्रवार को इस अहम के बाद आयोजित प्रेस कान्‍फ्रेंस में AICC महासचिव रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल ने जोर देकर कहा कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) "भ्रष्ट" महायुति सरकार को हटाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस नेता वेणुगोपाल इस बैठक के बाद कहा "शिवसेना-भाजपा-राकांपा सरकार धोखे से बनाई गई है। यह एक अप्राकृतिक गठबंधन है। हम उन्हें हराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और महाराष्ट्र के लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा को सबक मिले।"

वेणुगोपाल ने लोकसभा चुनावों के बाद बदलते राजनीतिक परिदृश्य पर प्रकाश डाला और हाल के उपचुनावों में भाजपा के खराब प्रदर्शन की ओर इशारा किया। भाजपा 13 विधानसभा सीटों में से केवल दो सीटें जीतने में सफल रही, जबकि इंडिया ब्लॉक ने 11 सीटें जीतीं। उन्‍होंने कहा राजनीतिक माहौल में काफी बदलाव आया है।

वेणुगोपाल ने कहा लोकसभा चुनाव में "फैजाबाद लोकसभा सीट से अयोध्या जीतने के बाद, भारतीय जनता पार्टी ने मतदाताओं को दबाने और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग किया, इन चुनौतियों के बावजूद उत्‍तराखंड की बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस ने जीत हासिल की।"

पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के बाद वेणुगोपाल ने पार्टी के भीतर एकता और अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने अनुशासनहीनता के खिलाफ चेतावनी दी और हाल ही में एमएलसी द्विवार्षिक चुनावों में क्रॉस-वोटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया। चेन्निथला ने नेताओं से एकजुट मोर्चा पेश करने और किसानों के कल्याण, युवा बेरोजगारी, महाराष्ट्र के गौरव, लोकतंत्र और संविधान पर ध्‍यान रखने की हिदायत दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+