Maharashtra: नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व सांसद के बेटे रवींद्र चव्हाण को बनाया उम्मीदवार
Nanded Lok Sabha by election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। राज्य की 288 विधानसभा पर मतदान 20 नवंबर को होगा। इसके साथ ही कांग्रेस सांसद के निधन के बाद से खाली पड़ी नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी 20 नवंबर को उपचुनाव होगा।
गुरुवार को महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस पार्टी ने नांदेड़ सीट के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। याद रहे ये सीट कांग्रेस सासंद वसंत चव्हाण के निधन हो जाने के कारण खाली हो गई है जिस पर 20 नवंबर को चुनाव होगा।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट से दिवंगत सांसद वसंत चव्हाण के बेटे रवींद्र चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि बुधवार महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए इनके नाम का खुलासा कर दिया था वहीं अब एक दिन गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने एक सकुर्लर जारी कर दिया है। जिसमें कांग्रेस ने नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications