Balu Dhanorkar: कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का 48 साल की उम्र हुआ निधन, दो दिन पहले हुई थी पिता की मौत

MP Balu Dhanorkar Passed Away: महाराष्ट्र से इकलौते कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का मंगलवार सुबह निधन हो गया। 48 साल के बालू धानोरकर आंत में इंफेक्शन के चलते पिछले कई दिनों से बीमार चल रह थे।

Congress MP Balu Dhanorkar Passed Away

Congress MP Balu Dhanorkar Passed Away: सुरेश उर्फ बालू धानोरकर महाराष्ट्र कांग्रेस से इकलौते सांसद थे, जिनका आज दिल्ली में निधन हो गया। 48 साल के बालू धानोरकर पिछले तीन दिनों से बीमार थे और उनका मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस चंद्रपुर के सांसद बालू धानोरकर का दिल्ली के मेदांता हॉस्टिल में निधन हो गया। बालू धानोरकर के परिवार में उनकी पत्नी प्रतिभा धनोरकर और दो बेटे हैं। आंत में इंफेक्शन के बाद धानोरकर को नागपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Recommended Video

    बालू धानोरकर का निधन: महाराष्ट्र के चंद्रपुर से कांग्रेस सांसद का 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया

    हालांकि, दो दिन पहले उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर कर दिया गया। वह पिछले दो दिनों से दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर थे। कल पूरे दिन उनके इलाज पर प्रतिक्रिया की खबरें आ रही थीं। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि वे सकुशल लौट आएंगे, लेकिन आज रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धानोरकर की पार्थिव शरीर दिल्ली से नागपुर होते हुए दोपहर 1.30 बजे वरोरा पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 31 मई की सुबह 10 बजे तक उनके निवास वरोरा में दर्शन के लिए लाई जाएगी। फिर 31 मई को सुबह 11 बजे वाणी-वरोरा बाईपास मार्ग स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार होगा।

    बता दें, बालू धानोरकर ने चंद्रपुर जिले में बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और 2014 में विधानसभा चुनाव जीता। धानोरकर कांग्रेस में शामिल हो गए और अहीर को हराया। उनकी पत्नी ने 2019 में वरोरा-भद्रावती विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी।

    बालू धानोरकर के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोक व्यक्त किया। ओम बिरला ने ट्वीट करते हुए लिखा,

    महाराष्ट्र के चंद्रपुर से सांसद बालूभाऊ धानोरकर जी के निधन दुखद है। जनता से गहरा जुड़ाव रखते हुए उन्होंने आमजन की आशाओं को सदन तक पहुंचाने और पूरा करने के लिए स्वयं को समर्पित किया। उनका निधन हम सब के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक संतप्त परिजनों को प्रति मेरी संवेदनाएं।

    शनिवार को हुआ पिता का निधन
    इस बीच, बालू धानोरकर के पिता नारायणराव धानोरकर लंबी बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने शन‍िवार 80 साल की उम्र में निधन हो गया था। नारायणराव धानोरकर के पार्थिव शरीर का रविवार सुबह चंद्रपुर जिले में उनके पैतृक गांव भद्रावती में अंतिम संस्कार किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+