हरियाणा में कांग्रेस को मिली हार, इधर उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र चुनाव से पहले चल दिया दांव
Maharashtra Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और उनकी शिवसेना यूबीटी के नेताओं के तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैं। हरियाणा चुनाव परिणाम आने के बाद उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर फिर से पुराना राग छेड़ दिया है।
शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष, उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को अपनी पुरानी बात दोहराते हुए फिर कहा विपक्षी महाअघाड़ी गठबंधन में शामिल कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) को मुख्यमंत्री पद के लिए एक चेहरा घोषित करना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि इससे गठबंधन के सहयोगियों, कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के बीच स्पष्टता और एकता आएगी, जिससे भाजपा के खिलाफ चुनाव में आवाज बुलंद करने में आसानी होगी।

हालांकि उद्धव ठाकरे ने सीएम का चेहरा घोषित किए जाने की इच्छा व्यक्त करते हुए ये भी कहा है कि एनसीपी और कांग्रेस जिस किसी को भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनाएगी हमारी पार्टी उसका समर्थन करेगी लेकिन कहीं ना कहीं से हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद ठाकरे दोबारा एमवीए गठबंधन सीएम के चेहरा घोषित करने के लिए प्रेशर क्रिएट कर रहे है।
क्योंकिउद्धव ठाकरे का ये बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस पार्टी को हरियाणा में असफलताओं का सामना करना पड़ा है, और भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार दिख रही है।
उद्धव ठाकरे सीएम चेहरा
याद रहे उद्धव ठाकरे की सेना के दिग्गज नेता संजय राउत कई बार ये दावा कर चुके हैं कि महाराष्ट्र चुनाव में विपक्षी एमवीए गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा उद्धव ठाकरे हैं।
उद्धव ठाकरे ने जानें क्या कहा?
बता दें पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई में एक नागरिक समाज कार्यक्रम को संबोधित हुए कहा "मैंने पहले भी कहा है, और मैं इसे फिर से कह रहा हूं, कि कांग्रेस या एनसीपी (एसपी) को (मुख्यमंत्री पद के लिए) एक चेहरा घोषित करना चाहिए। कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) को एक स्वर में बोलना चाहिए। मैं उनके द्वारा घोषित किसी भी चेहरे का समर्थन करूंगा क्योंकि महाराष्ट्र मुझे प्रिय है। मेरी प्रतिबद्धता महाराष्ट्र को 'बचाने' के लिए कुछ भी करने की है।"
शिवसेना-UBT ने कांग्रेस को हरियाणा हार पर दे डाली ये सलाह
वहीं दूसरी ओर शिवसेना-UBT की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने हरियाणा में भाजपा के खिलाफ कमजोर पड़ने के बाद कांग्रेस से अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने की सलाह दे डाली है। ठाकरे की शिवसेना ने सीधे नहीं बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस को संदेश दे दिया है कि महाराष्ट्र में गठबंधन में शामिल अगर कांग्रेस सीटों को लेकर कोई दावेदारी करें तो अपनी सीमाओं को पहले जांच ले।












Click it and Unblock the Notifications