सीएम फडणवीस ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक, अठावले बोले- देश को बड़ा नुकसान हुआ
Manmohan Singh: भारत के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पूर्व प्रधानमंत्री सिंह निधन के पर गहरा दुख व्यक्त किया।
सीएम फडणवीस ने पूर्व पीएम के वित्त मंत्री, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर और प्रधानमंत्री सहित विभिन्न पदों पर उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया।

मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने की कोशिश की
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा "पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से हम सभी बहुत दुखी हैं। उन्होंने वित्त मंत्री, आरबीआई गवर्नर और देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपने सभी कर्तव्यों को पूरा करने की पूरी कोशिश की, खासकर देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का प्रयास किया वो सराहनीय है। उनका जाना देश के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति है। मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।"
एकनाथ शिंदे बोले- मनमोहन सिंह ने देश के आर्थिक परिदृश्य के लिए नए रास्ते खोले
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। पहले केंद्रीय वित्त मंत्री और बाद में प्रधान मंत्री के रूप में, वह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने देश के आर्थिक विकास को गति देने के लिए साहसिक कदम उठाए और देश की अर्थव्यवस्था के लिए नए दरवाजे खोलने के लिए क्रांतिकारी निर्णय लिए।
अजित पवार ने जताया शोक
डिप्टी सीएम अजित पवार ने दुख जताते हुए एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर से अत्यंत दुख हुआ। वे पूरी तरह से एक सज्जन व्यक्ति थे, उनका दृष्टिकोण हमारे देश के आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गया। इस कठिन समय में मेरे विचार और प्रार्थनाएँ उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।"
अठावले बोले- देश को बड़ा नुकसान हुआ
केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता रामदास अठावले ने सिंह के निधन से पैदा हुई कमी को उजागर करते हुए दुख जताया है। अठावले ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह देश के बहुत ही प्रिय नेता थे। उन्होंने दस साल तक प्रधानमंत्री के तौर पर अच्छा काम किया। उन्होंने देश को अर्थव्यवस्था के मामले में मजबूती से आगे बढ़ाया। उनके जाने से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है।"
#WATCH | Demise of former PM #ManmohanSingh | Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "We all are in immense grief due to the demise of the former PM Manmohan Singh. He tried to fulfil all his duties being the finance minister, RBI governor, and prime minister of the country,… pic.twitter.com/rpQxp8bR6k
— ANI (@ANI) December 27, 2024












Click it and Unblock the Notifications