मराठी मुंबई, महाराष्‍ट्र की भाषा है इसे सबको.., RSS के भैयाजी जोशी के बयान पर सीएम फडणवीस ने जानें क्‍या कहा?

Marathi language row: महाराष्‍ट्र में आरएसएस नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने मराठी को लेकर ऐसा बयान दिया जिसका जमकर विरोध शुरू हो गया है। महाराष्‍ट्र में इस बयान को लेकर बवाल इतना बढ़ चुका है कि महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विधानसभा सत्र में इस पर स्‍पष्‍ठीकरण देना पड़ा है।

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवसीस ने कहा कि मराठी मुंबई और महाराष्‍ट्र की भाषा है, इसके अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं क्‍या है पूरा मामला...

Devendra Fadnavis

दरअसल, बुधवार को एक कार्यक्रम में आरएसए के वरिष्‍ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा था कि "मुंबई आने वालों को मराठी सीखने की आवश्‍यकता नहीं है। यहां पर अगल-अलग भाषाएं बोली जाती है। जैसे मुंबई के घाटकोपर इलाके की भाषा गुजराती है।"

आरएसएस नेता के इस बयान पर ना केवल भाजपा बल्कि महाराष्‍ट्र की भाजपा के नेतृत्‍व वाली महायुति सरकार विपक्षी पार्टियों के हमले से घिर चुकी है। इस बयान पर बवाल इतना बढ़ गया कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधाससभा में इस पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए लोगों के गुस्‍से को शांत करवाने की कोशिश की है।

सीएम फडणवीस बोले- मराठी भाषा सभी को अपनानी चाहिए

महाराष्‍ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को विधानसभा में कहा "मराठी मुंबई, महाराष्‍ट्र और महाराष्‍ट्र सरकार की भाषा है। यहां रहने वाले लोगों को इसे अपनाना चाहिए। मराठी भाषा हमारे राज्‍य की संस्‍कृति और पहचान का हिस्‍सा है। मराठी भाषा को सीखना राज्‍य के हर नागरिक का कर्तव्‍य होना चाहिए।

इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने कहा महाराष्‍ट्र में मराठी भाषा का सम्‍मान और संरक्षण किया जाएगा। मराठी भाषा हमारी सांस्‍कृतिक विरासत का अभिन्‍न अंग है।

भाजपा विधायक ने RSS नेता के बयान पर दी सफाई

बता दें आरएसए नेता के मराठी भाषा को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा विधायक रामदास कदम ने सफाई दी कि भैयाजी जो "भैयाजी जोशी के बयान के बयान को तोड़- मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। भैया जी का कहना था कि घाटकोपर में गुजराती बोलने वाले ज्‍यादा लोग है। उन्‍होंने कहा मराठी ही हमेशा से महाराष्‍ष्‍ट्र की भाषा रही है और सदा रहेगी।

आरएसएस नेता के बयान पर भड़के आदित्‍य ठाकरे

वहीं शिवसेना यूबीटी के विधायक आदित्‍य ठाकरने आरएसएस नेता के बयान का विरोध किया और कहा बिल्‍कुल संभव नहीं हैं मुंबई की मराठी थी और सदा रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+