CM Eknath Shinde Sharad Pawar से मिलने उनके आवास पहुंचे, शिवसेना-NCP की करीबी की अटकलें!
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शरद रवार से मुलाकात करने मुंबई में पवार के घर पहुंचे। पूर्व सीएम पवार से मिलने पहुंचे शिवसेना नेता की एनसीपी नेता संग बैठक काफी सुर्खियों में है।

महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार की भूमिका पितामह की मानी जाती है। 83 साल के शरद पवार अभी भी सक्रिय हैं। CM Eknath Shinde Sharad Pawar की मुलाकात सुर्खियों में है। पवार सीएम से मिलने मुंबई में सीएम आवास पर पहुंचे।
शिंदे से मिलने पहुंचे पवार को देखकर दो दलों की करीबी की कहावत याद आने लगी। कभी सत्तारूढ़ रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले, तो दोनों दलों की करीबी पर भी अटकलें लगीं।
दोनों नेताओं की मुलाकात पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुंबई में उनके सरकारी आवास- वर्षा बंगले पर मुलाकात की।
हालांकि बैठक के मकसद के बारे में दोनों में किसी भी दल ने बयान नहीं दिया है, लेकिन जहां तक सत्ता की राजनीति का संबंध है, हालिया राजनीतिक पृष्ठभूमि इसे अधिक प्रमुखता देती है।
बता दें कि 2019 में, शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन को समाप्त कर कांग्रेस और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार बनाई थी।
एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना से अलग होकर देवेंद्र फडणवीस के समर्थन से सरकार बनाई। शिवसेना से बगावत करने वाले शिंदे को कई MLA और सांसदों का समर्थन हासिल है।
हाल ही में कई शिवसेना के चुनाव चिह्न और पार्टी के नाम पर चुनाव आयोग ने शिंदे कैंप का अधिकार बताया। पार्टी विभाजित होने और नई सरकार बनने के बाद उद्धव ठाकरे की पार्टी का नाम शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) हो गया है।
इससे पहले अप्रैल में, महाराष्ट्र के विपक्ष के नेता और NCP के महाराष्ट्र प्रमुख अजीत पवार ने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके डिप्टी देवेंद्र फडणवीस से सह्याद्री गेस्ट हाउस में मुलाकात की थी।
आम चुनाव से पहले महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर सियासी पंडितों की करीबी नजरें हैं। ऐसे में पवार और सीएम शिंदे की बैठक भी लोगों के मन में कौतुहल पैदा कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications