महाराष्ट्र: पवार के बयान पर चढ़ा सियासी पारा, सीएम शिंदे बोले, 'वो अनुभवी नेता हैं, उनका ये बयान...'
एनसीपी प्रमुख शरद पवार के महाविकास अघाड़ी पर दिए गए बयान को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

महाविकास अघाड़ी के भविष्य को लेकर शरद पवार ने रविवार को एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने गठबंधन रहने या न रहने की बात कही। इस मामले पर सीएम एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शरद पवार अनुभवी नेता हैं, उनकी बातों में गंभीरता रहती हैं।
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि आदरणीय शरद पवार साहब बेहद ही अनुभवी नेता हैं। उनका ये बयान काफी महत्वपूर्ण है। वो जो भी बातें कहते हैं उसमें गंभीरता होती है। उसके बाद जिसको जो सोचना या समझना है समझ ले।
इन दिनों महाराष्ट्र की सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। वहीं, अमरावती में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के एक बयान ने महाविकास अघाड़ी के भविष्य पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि आज हम अघाड़ी का हिस्सा हैं। हमारी इच्छा है कि हम साथ में काम करें, पर इच्छा से क्या होता है।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार मे आगे कहा कि आगे विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। आगे अघाड़ी रहेगी या नहीं, इस पर चर्चा नहीं हुई है। क्या महाविकास अघाड़ी गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ेंगे या नहीं, ये अभी स्पष्ट नहीं है। सीटों के बंटबारे से लेकर कई मुद्दों पर अभी चर्चा नहीं हुई है। पार्टियों के अपने अपने विषय हैं। ऐसे में अभी ये नहीं कह सकते हैं कि एमवीए पार्टियां 2024 का विधानसभा चुनाव साथ लड़ेगी या नहीं।
शरद पवार के इस बयान से सियासी हलचल मचना तय ही था। वहीं, इस मामले पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउट महाविकास अघाड़ी में सब ठीक ठाक का संदेश देते नजर आए। उन्होंने कहा महाविकास अघाड़ी रहेगी। साथ ही हम 2024 का चुनाव महाविकास अघाड़ी के साथ लड़ेगे। उसमें शरद पवार की प्रमुख भूमिका पहले भी थी, आज भी है और आगे भी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications