Maharashtra Bus Accident: घायलों का हाल पूछने अस्पताल पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे, मृतकों के प्रति जताया शोक

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे रायगढ़ बस दुर्घटना के घायलों से मुलाकात की। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।

raigarh bus accident

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे रायगढ़ बस दुर्घटना में घायल हुए पीड़ितों का हाल जानने के लिए पनवेल के कलंबोली में स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों से बातचीत करके उनका हाल चाल जाना।

सीएम एकनाथ शिंदे ने लोगों से हाल चाल पूछा, साथ ही जल्द ठीक होने की कामना की। वहीं, इस हादसे के बारे में जांच की बात कही हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुणे से मुंबई जा रही बस सड़क से उतरकर गड्ढे में गिर गई, इस हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है।

इस हादसे के बाद वहीं, इस हादसे पर सीएम शिंदे ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये की मदद का ऐलान कर दिया है। साथ ही घायलों का मुफ्त इलाज करवाने की बात कही हैं।

इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुए बस हादसे से उन्हें दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। साथ ही मै कामना करता हूं कि जो घायल है वो शीघ्र ठीक हों। इसके साथ ही राज्य सरकार हर संभव मदद मुहैया करा रही है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा गया, कि 'रायगढ़ बस दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस पर फुल एक्शन में महाराष्ट्र सरकार, बिना केंद्र का इंतजार किए सीधे खरीदेगी कोविड-19 वैक्सीन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+