कोरोना वायरस पर फुल एक्शन में महाराष्ट्र सरकार, बिना केंद्र का इंतजार किए सीधे खरीदेगी कोविड-19 वैक्सीन
महाराष्ट्र सरकार केंद्रीय सहायता का इंतजार न करके सीधे वैक्सीन खरीदने के लिए निर्माताओं से संपर्क कर रही है।

महाराष्ट्र सरकार कोरोना के लिए काफी अलर्ट मोड पर है। यहीं कारण है कि शिंदे सरकार कोविड 19 के टीके के लिए केंद्रीय आपूर्ति का इंतजार नहीं करेगी। महाराष्ट्र सरकार ने सीधे कोविड 19 के टीके खरीदने के लिए कई निर्माताओं से संपर्क किया है।
कोरोना वायरल महाराष्ट्र में भी तेजी से पैर पसार रहा है, जिसके कारण शिंदे सरकार की भी चिंताएं बढ़ी हुई हैं। वहीं, मौजूदा हालत में महाराष्ट्र के किसी भी सरकारी केंद्र में कोरोना वायरस के टीके की खुराक नहीं हैं। यहां तक की निजी संस्थानों में भी टीके की संख्या सीमित मात्रा में ही उपलब्ध है।
कोविशील्ड, कोवैक्सीन और कॉर्बेवैक्स की आपूर्ति के लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को कई पत्र भेजे हैं। महाराष्ट्र को 16 जनवरी को कोविशील्ड और 3 फरवरी को कोवैक्सीन की आखिरी खेप मिली थी। उस समय टीकें की खुराकें 31 मार्च तक समाप्त हो गई। महाराष्ट्र के साथ ही कई अन्य राज्यो में टीकों की या तो कम संख्या है या फिर स्टॉक है ही नहीं।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सचिन देसाई ने बताया कि पिछले 6 महीनों में टीकाकरण की दर में काफी गिरावट आई है। अधिकांश दिनों में केवल कुछ ही लोगों को खुराक मिल रही है। वहीं, मार्च में मामले बढ़े हैं लेकिन टीकों में आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
इसके साथ ही एक अधिकारी ने बताया कि कोविड वैक्सीन की खरीद पर सक्रिय रूप से विचार करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक के संपर्क में हैं कि कौन जल्द से जल्द टीके की आपूर्ति पूरी करा पाएगा।
वहीं, कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार चिंता जाहिर करते हुए जल्द ही दिशा निर्देश जारी करने की बात कही है। इस मामले को लेकर राज्य के पर्यटन मंत्री प्रभात लोढ़ा ने बताया कि सरकार लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है। हमने पिछली वीकली कैबिनेट बैठक के दौरान स्थिति की समीक्षा की। साथ ही दो से तीन दिनों में सरकार नए दिशा निर्देश जारी कर देगी।
ये भी पढ़ें: Maharashtra Bus Accident: सीएम शिंदे ने किया मृतकों के लिए 5 लाख की मदद का ऐलान, हादसे की जांच के आदेश












Click it and Unblock the Notifications