महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने वैनगंगा नदी पर विश्व स्तरीय जल पर्यटन परियोजना का किया शुभारंभ
Wainganga River Water Tourism Project: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वैनगंगा नदी पर विश्व स्तरीय जल पर्यटन परियोजना के पहले चरण का शिलान्यास किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य जिले के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भंडार जिले में 102 करोड़ की लागत की इस जल पर्यटन सेंटर के निर्माण के पहले चरण का शुभारंभ किया।

बता दें सीएम शिंदे ने इसके साथ ही भण्डारा जिले में 547 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पर्यटन परियोजना का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह पर्यटन क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा और इससे रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे।
महाराष्ट्र सीएम ने इसके अलावा जिन योजनाओं का शुभारंभ किया उसमें नगरोत्थान अभियान के तहत भंडारा व पवनी में भूमिगत गटर योजना शामिल है़। 103 करोड़ की अमृत योजना के तहत भंडारा व पवनी में तालाबों का सौंदर्यीकरण, 75 करोड़ की सड़क निर्माण योजना शामिल है।
भंडारा में एकनाथ शिंदे ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि उनकी सरकार सभी लोगों और किसानों के लिए है और भंडारा के निवासियों द्वारा दिखाए गए विश्वास की सराहना करते हुए उन्होंने भंडारा और पवन के लोगों को 547 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है।
सीएम शिंदे ने इस अवसर पर कहा ये वो राज्य है जो प्रदेश के किसानों को एक रुपए में फसल बीमा देता है। हमने अनाज के लिए बोनस की घोषणा की है। ये वो सरकार है जो किसानों को सबसे ज्यादा मदद देती है और उन्हें हवा में नहीं छोड़ेगा।
उन्होंने कहा ये सरकार ने ठाना है समृद्धि हाईवे को भंडारा गोंदिया ले जाना है। महिला व बेटी बेटी योजना के लिए ST में 50 प्रतिशत छूट लागू की गई है।
सीएम शिंदे ने बताया कृषि फीडर सोलर पर लगाए जाएंगे ताकि किसानों को दिन में भरपूर बिजली मिले। इसके साथ ही सीएम ने कहा जिले में जल पर्यटन केंद्र से कई युवाओं को मिलेगा रोजगार मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications