महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने रामलला के दर्शन कर अपनी यात्रा को बताया सफल, मोदी-योगी का जताया आभार
महाराष्ट्र सीएम बीती 9 अप्रैल को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आए, यहां उन्होंने राम मंदिर के दर्शन किए साथ ही अपनी इस यात्रा को सफल बताया।

एकदिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भगवान श्रीराम के दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने रामलला के दर्शन कर अपनी यात्रा को सफल बताया। साथ ही योगी और मोदी को राम मंदिर के लिए धन्यवाद कहा।
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मेरी यात्रा सफल रही। हम सभी ने रामलला का दर्शन किए। इसके साथ ही मेरी सीएम योगी जी से भी मुलाकात हुई। वहां पर एक महाराष्ट्र भवन के लिए जमीन की बात हुई और उन्होंने तत्काल उसे मान्यता दे दी। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।
इसके साथ ही महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि वो अयोध्या की मिट्टी को अमरावती ले जाएंगे। साथ ही वहां पर 111 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करवाएंगे।वहीं, राम मंदिर निर्माण के लिए सागौन की लकड़ी महाराष्ट्र से आ रही हैं। यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि राम मंदिर निर्माण में महाराष्ट्र का भी छोटा योगदान है।
उन्होंने कहा कि ये सबसे बड़ी खुशी की बात है कि हमारे हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे और लाखों करोड़ों रामभक्तों का सपना पीएम मोदी और योगी के शासनकाल में पूरा हो रहा है। महाराष्ट्र सीएम ने किसी का नाम लिए बगैर हुए कहा कि सभी को लगता था कि राम मंदिर का निर्माण कैसे होगा। पहले लोग कहते थे कि मंदिर वही बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबको झुठला दिया और राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया है।
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अयोध्या दौर के बारे बताते हुए कहा कि वो यहां के माहौल को देखकर काफी खुश और संतुष्ट हैं। साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रियों का आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही उन्होंने आदित्य ठाकरे के साथ अपनी पिछली यात्रा को याद करते हुए कहा कि कई कार्यकर्ता पिछली बार अयोध्या जाना चाहते थे, लेकिन वे नहीं जा सके। लेकिन इस बार सभी शिवसैनिकों में काफी उत्साह है। साथ ही 3 हजार से ज्यादा सैनिक दो ट्रेनों से रवाना हुए थे।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के CM Eknath Shinde ने बताया अयोध्या दौरे का मकसद, शिवसेना सांसदों-विधायकों से साथ UP पहुंचे, VIDEO












Click it and Unblock the Notifications