महाराष्ट्र के CM Eknath Shinde ने बताया अयोध्या दौरे का मकसद, शिवसेना सांसदों-विधायकों से साथ UP पहुंचे, VIDEO

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या में भगवान राम का आशीर्वाद लेने जाएंगे। शिवसेना सांसदों और विधायकों के साथ उत्तर प्रदेश पहुंचे शिंदे ने सीएम योगी का आभार प्रकट किया।

CM Eknath Shinde

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। उन्होंने अयोध्या जाने के मकसद के बारे में लखनऊ पहुंचने के बाद कहा कि उनका दौरा सियासी मकसद के लिए नहीं है। उन्होंने सीएम योगी और मंत्रियों का आभार भी प्रकट किया।

सियासत करने नहीं, भगवान का आशीर्वाद लेने आए

गौरतलब है कि सीएम एकनाथ शिंदे ने के साथ शिवसेना के विधायक और सांसद भी अयोध्या पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, सीएम बनने के बाद पहली बार वे अयोध्या, भगवान राम का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं।

स्वागत के लिए CM योगी का आभार

अयोध्या दौरे के बारे में सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, मैं सीएम योगी और उनके मंत्रियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो हमारे स्वागत के लिए लखनऊ में मौजूद थे। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दौरे पर सियासी अटकलों पर भी बातें की।

CM शिंदे रविवार को अयोध्या जाएंगे

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे शनिवार को शिवसेना सांसदों और विधायकों के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने कहा, सभी शिवसेना नेताओं के साथ रविवार को वे अयोध्या जाएंगे।

भगवान का आशीर्वाद चाहते हैं शिवसेना नेता

उन्होंने कहा, यह कोई राजनीतिक दौरा नहीं, मैं अयोध्या आता रहता हूं, लेकिन पहली बार वे एक मुख्यमंत्री के रूप में अयोध्या जा रहे हैं, क्योंकि पार्टी के सभी नेता भगवान राम से आशीर्वाद लेना चाहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+