गणेश विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, गणपति बप्पा को दी विदाई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गणेश विसर्जन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गणपति बप्पा पर पुष्प बरसाए। अनंत चतुर्दशी के मौके पर गिरगांव चौपाटी में गणेश विसर्जन कार्यक्रम में शिंद और फडणवीस ने हिस्सा लिया।
इस दौरान हर कोई गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगा रहा था। गणपति बप्पा के विसर्जन के दौरान शिंदे और फडणवीस ने भी उन्हें अपनी विदाई दी। इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में कई मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। दीपक केसरकर, गिरीश महाजन, सांसद सुनील ताटकरे, बीएमसी के कमिश्नर इकबाल सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

गणेश विसर्जन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भक्त गुरुवार की शाम से ही इकट्ठा हो गए थे। 10 दिन तक गणेशोतस्व के बाद विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में लोग चौपाटी पहुंचे। अनंत चतुर्दशी के दौरान भक्त गणपति बप्पा को विदाई देते हैं। विसर्जन के लिए बीएमसी की ओर से खास इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने अलग-अलग प्रतनिधियों से भी मुलाकात की।
इस दौरान विशेष गणेश दर्शन गैलरी को भी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने देखा। इसे पर्यटन विभाग की ओर से बनाया गया है। इस गैलरी में गणेश विसर्जन कार्यक्रम को देखने के लिए भारत और देश के बाहर से आए लोग इकट्ठा होते हैं। इसके साथ ही पुलिस फोर्स पवेलियन भी मुख्यमंत्री पहुंचे यहां भक्तों को उन्होंने बधाई दी।
बीएमसी के अनुसार गुरुवार रात 9 बजे तक कुल 20195 गणेश जी की मूर्तियों का विसर्जन किकया गया, जिसमे से 18772 घर में स्थापित गणपति की मूर्तियां थीं जबकि 1019 सार्वजनिक या फीर पब्लिक मूर्तियां थीं। इसके अलावा 304 मूर्तियां देवी गौरी की भी विसर्जित की गई।
बता दें कि गणेश महोत्सव के आखिरी दिन गणेश विसर्जन की परंपरा होती है। मान्यता है कि वेद व्यास जी ने गणेश जी को गणेश चतुर्थी के मौके पर ही महाभारत की कथा सुनाई थी। गणेश जी को 10 दिन तक वेद व्यास जी आंख बंद करके कथा सुनाते रहे और बप्पा उसे लिखते रहे।
जब व्यास जी ने अपनी आंख खोली तो देखा कि गणेश जी के शरीर का पारा काफी बढ़ गया था, जिसके बाद उन्होंने बप्पा को डुबकी लगवाई। जिसके बाद से यह परंपरा है कि दस दिन के गणेशोत्सव के बाद बप्पा का जल में विसर्जन किया जाता हैा।


Click it and Unblock the Notifications
