बारामती में नमो रोज़गार मेले का सीएम एकनाथ ने किया शुभारंभ, मंच पर शरद पवार भी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को बारामती में महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित नमो रोजगार मेला 2024 के उद्घाटन का उद्घाटन किया। महाराष्ट्र की भाजपा सरकार के इस कार्यक्रम के मौके पर विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन में शामिल शरद पवार भी मंच पर मौजूद रहे। महाराष्ट्र सरकार के इस कार्यक्रम में शरद पवार की उपस्थिति ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

पवार परिवार के गढ़ बारामती में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की जमकर तारीफ की।
बता दें महाराष्ट्र सरकार के वर्तमान उपमुख्यमंत्री अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार हैं। अजित पवार पिछले जुलाई में शरद पवार के खिलाफ बगावत कर राज्य सरकार में शामिल हुए थे।
बगावत के बाद बारामती में ये पहला मौका था जब डिन्प्टी सीएम अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार के साथ मंच साझा किया।
शिंदे, फडणवीस और अजित को शरद पवार ने बुलाया था घर
दरसअल, महाराष्ट्र का बारामती जो राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी शरद पवार का घर है, वहां पर आयोजित महाराष्ट्र सरकार के इस कार्यक्रम की शुरुआत में उन्हें आमंत्रितों की सूची से बाहर कर दिया गया था लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और फडणवीस और अजीत पवार को बारामती में शरद पवार के द्वारा डिनर पर आमंत्रण के बाद ये परिवर्तन हुआ।
सीएम शिंदे का ये बारामती ये पहला दौरा था
बता दें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सीएम की कुर्सी संभालने के बाद शरद पवार के गृह जनपद बारामती में ये पहला कार्यक्रम था, इसी का हवाला देकर शिंदे के साथ फडणवीस और भतीजे अजित पवार को अपने घर पर डिनर पर आमंत्रित किया था। हालांकि शिंदे और फडणवीस ने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देकर भोजन के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था लेकिन अजित पवार अपनी योजनाओं के बारे में चुप्पी साधे हुए थे।
नमो रोज़गार मेले के जरिए सीधे हो रही नियुक्ति
वहीं शिंदे ने इस अवसर पर कहा महाराष्ट्र में नमो रोज़गार मेला बहुत बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाता है। हमारी पहली ऐसी सरकार है जो सीधे चयनित उम्मीदवारों को नियुक्त कर रही है।
नए पुलिस आयुक्तालय भवन का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री शिंदे राज्य परिवहन (एसटी) बसों के लिए नए डिपो और नए पुलिस आयुक्तालय भवन सहित बारामती में कई परियोजनाओं का आज उद्घाटन किया गया। पुलिस कर्मियों के लिए इमारत असाधारण रूप से अच्छी तरह से बनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications