महाराष्ट्र में सत्ता संभालने के बाद पहली बार पीएम से मिले फडणवीस, शिंदे की नाराजगी पर अजित ने क्या कहा?
Maharashtra News: महाराष्ट्र की सत्ता संभालने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। इससे पहले सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित गृह मंत्री अमित शाह से मिले और महाराष्ट्र की नई सरकार के मंत्रीमंडल के विस्तार पर बात की। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र कैबिनेट के फार्मूले को शाह की मंजूरी मिल चुकी है।
वहीं राजधानी दिल्ली की हुई इन अहम बैठकों में एकनाथ शिंदे की अनुपस्थिति के काणण उनकी नाराजगी की अटकलें लगाई जा रही थीं, अफवाहों के अनुसार विभागीय आवंटन को लेकर वो नाखुश हैं, जिस कारण से दिल्ली नहीं गए।

गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक के दौरा डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ मौजूद प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे उन्होंने बताया इसमें गन्ना किसानों के कल्याण और सोयाबीन मूल्य निर्धारण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने खुलासा किया कि 14 दिसंबर को एक समारोह निर्धारित है। मंत्रीमंडल विस्तार में किसको कौन सा विभाग मिला है, इसका खुलासा बाद में किया जाएगा।
शिंदे की नाराजगी पर क्या बोले शिंदे?
चहीं दिल्ली में हुई बैठकों में एकनाथ शिंदे की अनुपस्थिति के सवालों का जवाब देते हुए अजित पवार ने आश्वस्त करते हुए कहा, "आप चिंता न करें, हम सब साथ हैं।"
फडणवीस ने लिखी ये पोस्ट
वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद एक पोस्ट लिखी "पिछले 10 वर्षों में, आपके समर्थन से महाराष्ट्र लगभग हर क्षेत्र में नंबर वन रहा है और अब आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन में, विकास की इस यात्रा को अगले स्तर पर ले जाने का लक्ष्य है।" उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके अटूट समर्थन और प्रेरणा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि पिछले महीने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद, जहाँ भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में विपक्ष की 46 सीटों को पीछे छोड़ते हुए 230 सीटें हासिल कीं, फडणवीस ने मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 'एक्स' का सहारा लिया। फडणवीस ने मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की, जिसे उन्होंने पिछले एक दशक में विभिन्न क्षेत्रों में महाराष्ट्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय दिया। उन्होंने मोदी के मार्गदर्शन में आगे के विकास की आशा की।












Click it and Unblock the Notifications