जलगांव में दो गुटों के बीच झड़प के बाद हुआ जमकर पथराव, लगाया गया कर्फ्यू, हॉर्न बजाने को लेकर हुआ विवाद
Jalgaon Clash: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पलाधी गांव में मंगलवार देर रात एक गंभीर झड़प हुई, जिसमें पत्थरबाजी और आगजनी की खबरें आईं। यह घटना एक मामूली विवाद के कारण हुई थी, जो जल्द ही बढ़ गई और काफी अशांति का कारण बनी। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
टकराव तब शुरू हुआ जब शिवसेना मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को ले जा रहे एक वाहन के चालक ने हॉर्न बजाया, जिससे स्थानीय निवासी और पार्टी कार्यकर्ता नाराज हो गए। इसके बाद तीखी नोकझोंक हुई और हिंसक भीड़ ने दुकानों और वाहनों में आग लगा दी और पत्थरबाजी की।

घटना के बाद जलगांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके कारण अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। हिंसा के सिलसिले में लगभग 25 व्यक्तियों पर आरोप लगाए गए हैं और लगभग 10 को हिरासत में लिया गया है।
कई दुकानों और वाहनों को लगा दी आग
पुलिस के अनुसार जलगांव जिले के पलाधी गांव में बुधवार दो समुदायों के गुटों म के बीच झड़प के बाद इलाके में आगजनी और तोड़फोड़ हुई। झड़पें मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुईं और कई दुकानों में आग लगा दी गई और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
24 घंटे के लिए लगाया गया कर्फ्यू
जिला कलेक्टटर आयुष प्रसाद ने बताया जलगांव के पलाधी गांव में हुई इस घटना के बाद बुधवार की सुबह से 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया गया है। ये कर्फ्यू एहतियात के तौर पर लगाया गया है। उन्होंने बताया अब स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।
हिंसक हुई भीड़ को पुलिस ने किया नियंत्रित
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में जिले के डीएम आयुष प्रसाद ने बताया मंगलवार की देर रात दो गुटों के बीच ये झड़प एक तरह की रोड रेज की घटना के बाद शुरू हुई। दोनों गुटों के बीच हुई झड़प के बीच हिंसक भीड़ ने उस एरिया की दुकानों और वहां खड़े वाहनों को आग लगाने और तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार इस झड़प में कुछ लोग चोटिल भी हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications