'ओवैसी के पजामे का साइज "टिंगू" से बड़ा', AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने नितेश राणे पर की अपमानजनक टिप्पणी
Maharashtra News: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा चुका है। नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ चुकी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( AIMIM) के नेता इम्तियाज जलील (Imtiaz Jalil) ने महाराष्ट्र के भाजपा विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) ने ऐसी टिप्पणी कर है, जो जमकर सुर्खियों में हैं।
दरअसल, असरुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी के नेता इम्तियाज जलील ने नितेश राणे की अजीबोगरीब चीज से तुलना करते हुए ये टिप्पणी सोमवार को औरंगाबाद से मुंबई तक आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान दी। इस मौके पर नितेश राणे और रामगिरी महाराज पर जलील जमकर बरसे।

AIMIM नेता जलील ने नितेश राणे पर की अपमानजन टिप्पणी
इम्तियाज जलील ने कहा "ओवैसी साहब के पजामे का साइज "टिंगू" के साइज से बड़ा है।" जलील ने भाजपा विधायक नितेश राणे को अपमानजनक शब्द 'टिंगू' से संबोधित किया।
बता दें जलील ने औरंगाबाद से मुंबई ने तिरंगा संविधान रैली का आयेाजन किया जिसमें लाखों की संख्या में लोग जुटे। ये रैली रामगिरी महाराज और नितेश राणे के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग को लेकर आयोजित की गई थी।
भारी कीमत चुकानी पड़ेगी
इम्तियाज़ जलील ने इस रैली की अगुवाई की उन्होंने नितेश राणे और रामगिरी महाराज के बयानों को समुदाय के भीतर विभाजन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी "देश में विभाजनकारी समाज बनाने की कोशिश की जा रही है, इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।"
तिरंगा संविधान रैली राेके जाने पर भड़के जलील
बता दें AIMIM नेताओं और समर्थकों द्वारा औरंगाबाद से मुंबई की ओर निकाल गई इस यात्रा के दौरान कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मुलुंड के पास जुलूस को रोक दिया। वहीं पुलिस द्वारा रैली को रोके जाने पर जलील ने भीड़ को संबोधित किया और पुलिस के इस रवैये को पक्षपातपूर्ण बताया। जलील ने कहा पुलिस की नाकाबंदी के कारण आगे नहीं बढ़ेंगे, लेकिन उनकी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
AIMIM महाराष्ट्र अध्यक्ष @imtiaz_jaleel की सरपरस्ती में गुस्ताख़-ए-रसूलﷺ के खिलाफ निकला काफिला कुछ ही देर में मुंबई पहुँचने वाला है। #ChaloMumbai pic.twitter.com/auc6TQRWTI
— AIMIM (@aimim_national) September 23, 2024












Click it and Unblock the Notifications