'राज्यपाल बदलना महाराष्ट्र पर कोई एहसान नहीं...', कोश्यारी के जाने पर बोले संजय राउत
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कोश्यारी के इस्तीफे के बाद सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, 'राज्यपाल बदलना महाराष्ट्र पर कोई एहसान नहीं है, कई राज्यपाल बदले गए हैं।'

Sanjay Raut: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया। उनकी जगह पर झारखंड के राज्यपाल रहे रमेश बैस को महाराष्ट्र में नियुक्त किया गया है। कोश्यारी के इस्तीफे के बाद सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत का बयान भी सामने आया है। संजय राउत ने कहा, 'राज्यपाल बदलना महाराष्ट्र पर कोई एहसान नहीं है, कई राज्यपाल बदले गए हैं।'
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ 13 राज्यों के राज्यपाल आज बदले गए हैं। कोश्यारी के इस्तीफे के बाद शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने तीखा तंज करते हुए कहा, 'राज्यपाल बदलना महाराष्ट्र पर एहसान नहीं है, कई राज्यपाल बदले गए हैं। एक साल हो गया है जब महाराष्ट्र के लोग शिवाजी महाराज और सावित्रीबाई फुले पर उनकी (बीएस कोश्यारी) टिप्पणी के कारण राज्यपाल बदलने की मांग कर रहे थे।'
बता दें, संजय राउत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर हमेशा ही उनके बयानों के चलते निशाना साधा है। उन्होंने यह भी कहा था कि राज्य में राज्यपाल की गरिमा खत्म हो चुकी है। हम उन्हें राज्यपाल मानने को तैयार नहीं हैं। वह सिर्फ BJP कार्यकर्ता रह गए हैं। राउत ने कहा था कि, 'राज्यपाल को निष्पक्ष होना चाहिए और अपनी बातों में गरिमा दिखानी चाहिए। लेकिन हमारे राज्यपाल छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले पर बयान देते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र का मजाक बना दिया है।'












Click it and Unblock the Notifications