चांदीवाल आयोग ने नवाब मलिक को जारी किया समन, मुकेश अंबानी के घर बम मिलने से जुड़ा है मामला

मुंबई, 15 फरवरी: कारोबारी मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर, एंटीलिया के बाहर बम मिलने से जुड़े मामले में न्यायमूर्ति केयू चांदीवाल आयोग ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को समन जारी किया है। चांदीवाल आयोग ने 17 फरवरी को नवाब मलिक को पेश होने को कहा है। मलिक के एंटीलिया बम केस में सचिन वाजे को लेकर दिए बयान के संदर्भ में आयोग की ओर से उनको ये नोटिस जारी किया गया है।

चांदीवाल आयोग ने नवाब मलिक

बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने आयोग के सामने पेश किए गए एक आर्टिकल में नवाब मलिक का उस बयान का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एंटीलिया के सामने बम रखने के पीछे परम बीर सिंह और सचिन वाजे थे। वाजे ने मलिक के इस आरोप को लेकर कहा है ये बेबुनियाद है और इस तरह के बयान उनकी छवि खराब कर रहे हैं।

बीते साल बना था चांदीवाल आयोग

फरवरी, 2021 में कारोबारी मुकेश अंबानी के निवास एंटीलिया के पास एक कार में विस्‍फोटक पाए गए थे। कार में 20 जिलेटिन विस्फोटक और धमकी भरा नोट मिला था। इसके बाद 5 मार्च को इस कार स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख हिरन का शव बरामद किया गया था। एंटीलिया बम केस में आरोपियों में मुंबई पुलिस के निलंबित एपीआई सचिन वाजे का भी नाम है।

एंटीलिया के इस घटनाक्रम के समय मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह थे। इसके बाद मार्च में परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस आयुक्‍त के पद से हटा दिया गया था। पद से हटाए जाने के बाद गए परमबीर सिंह ने उस समय के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अनिल देशमुख पर आरोप लगाया था कि उन्‍होंने पुलिस अधिकारियों से मुंबई के बार, रेस्‍तरां मालिकों से 100 करोड़ की उगाही करने के लिए कहा था।

महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह के देशमुख के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए पिछले साल मार्च में सेवानिवृत्त न्यायाधीश चांदीवाल की अध्यक्षता वाले एक सदस्यीय आयोग का गठन किया था। जो मामले की जांच कर रिपोर्ट देगा। इस केस की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+