CBI कोर्ट ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को दत्ता सामंत हत्या मामले में किया बरी, फिर भी जेल से नहीं आ पाएगा बाहर
CBI Court Acquitted Underworld Don Chhota Rajan: सीबीआई की विशेष अदालत ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को 1997 के यूनियन नेता दत्ता सामंत हत्या मामले में बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि ठोस सबूतों की कमी के आधार पर बरी किया जा रहा है।
कई मामलों में चल रहा मुकदमा
हालांकि, छोटा राजन के जल्द ही जेल से रिहा होने की संभावना नहीं है। उस पर विभिन्न शहरों में कई अन्य मामलों में मुकदमा चल रहा है।

दत्ता सामंत की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
बता दें कि 16 जनवरी 1997 को ट्रेड यूनियन नेता दत्ता सामंत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब वह अपनी जीप से उपनगरीय घाटकोपर में पंत नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने 17 राउंड फायरिंग की थी। इसमें दावा किया गया था कि इस हत्या की साजिश छोटा राजन ने रची थी।
नहीं मिला ठोस सबूत
इस मामले में छोटा राजन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। अदालत ने कहा कि महत्वपूर्ण गवाह मुकर गए हैं। वे अभियोजन पक्ष के मामले का समर्थन नहीं करते हैं। साथ ही आरोप सिद्ध करने के लिए सबूत पर्याप्त नहीं है। इसलिए छोटा राजन को बरी किया जा रहा है।
बाली से गिरफ्तार हुआ था छोटा राजन
राजन को अक्तूबर 2015 में इंडोनेशिया के बाली से गिरफ्तार किया गया था। बाद में उनके खिलाफ दर्ज सभी मामले सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिए।












Click it and Unblock the Notifications