'बुल्ली बाई' ऐप: मुंबई की सेशन कोर्ट में श्वेता ने डाली जमानत याचिका, बुधवार को होगी सुनवाई

नई दिल्ली, 1 फरवरी: 'बुल्ली बाई' ऐप मामले में 10 दिन पहले मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने आरोपी विशाल कुमार झा, श्वेता सिंह और मयंक रावत की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिस वजह से वो अभी जेल में बंद हैं। अब आरोपी श्वेता ने जमानत के लिए मुंबई सत्र अदालत का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट दो फरवरी को इस याचिका पर सुनवाई करेगी।

सेशन कोर्ट

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से गिरफ्तार की गई श्वेता सिंह को 'बुल्ली बाई' ऐप का मास्टरमाइंड माना जा रहा है, हालांकि इसके तार नेपाल से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। श्वेता सिंह के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। पिछले साल दूसरी लहर में श्वेता ने महामारी के चलते अपने पिता को खो दिया और उससे पहले 2011 में कैंसर की बीमारी के चलते उसकी मां का निधन हो गया था। श्वेता की उम्र सिर्फ 18 साल है और वो इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही है।

दिल्ली की कोर्ट से विशाल को झटका
बीती 22 जनवरी को आरोपी विशाल कुमार ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया। अपने आदेश में कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं। उसने एक विशेष समुदाय की महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, इस वजह से कोर्ट उसे जमानत नहीं दे सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+