तेंदुए के जबड़े से अपनी तीन साल की बेटी छुड़ा लाईं मां, डंडे से एक के बाद एक किए कई बार

तेंदुए के जबड़े से अपनी तीन साल की बेटी छुड़ा लाईं मां, डंडे से एक के बाद एक किए कई बार

महाराष्ट्र, 11 मई: अगर बच्चे की जान पर बन आए तो मां उसे बचाने के लिए क्या कुछ नहीं करती। कभी-कभी तो वह अपनी जान की परवाह किए बैगर मौत तक से भिड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से सामने आया है। यहां एक मां अपनी तीन साल की बेटी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई और उसके जबड़े से बच्ची को छुड़ा लिया। हालांकि, तेंदुए के हमले में बच्ची की जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Brave mother saves her three year old daughter by fighting leopard

यह मामला चंद्रपुर के दुर्गापुर इलाके का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 मई की रात तीन साल की मासूम बच्ची अपने घर के आंगन में बैठकर खाना खा रही थी। तभी दबे पांव आए तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया और घसीटकर ले जाने लगा। तेंदुए द्वारा बच्ची को घसीटकर ले जाते हुए देख कर मां के होश उड़ गए। आनन-फानन में पास पड़े डंडे को उठाया और तेंदुए के पीछे दौड़ लगा दी।

काफी दूर तक तेंदुए का पीछा करने के बाद बच्ची की मां उससे भिड़ गईं। डंडे का एक वार तेंदुए के मुंह पर पड़ते ही उसने बच्ची को छोड़ दिया। इस दौरान तेंदुए महिला पर हमला करने ही वाला था कि उसने उस पर डंडे से लगातार कई वार कर दिए, जिसके बाद वह वहां से भाग गया। इस हमले में बच्ची की जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत फिलहाल खतरे बाहर है। उधर, बच्ची की मां ज्योति पुप्पलवार ने बताया, 'मेरी बेटी घर के आंगन में खाना खा रही थी तभी एक तेंदुए आया और मेरी बेटी को घसीटते हुए ले जाने लगा। मैंने बिना कुछ सोचे समझे उस पर डंडे से हमला कर दिया। हमले के बाद तेंदुए ने बच्ची को छोड़ दिया, लेकिन वह फिर से हमला करने की फिराक में था। मैंने उस पर लगातार डंडे से वार किए तो वह वहां से भाग गया।

वन अधिकारियों और कर्मचारियों को बनाया बंधन
इस घटना से गुस्साए लोगों ने जब 10 वन अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक बनाया लिया और इस तेंदुए को जान से मारने की मांग कर रहे थे। वन विभाग ने भी देर रात तेंदुए को मारने के आदेश जारी कर दिए। तब जाकर लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+