Mumbai: कहासुनी के बाद प्रेमी ने चलती ऑटो में प्रेमिका का गला रेता, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
मुंबई में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की तहकीकात में लगी है।
दिल्ली के बाद अब मुंबई में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने मामूली कहासुनी के बाद चलती ऑटो रिक्शा में अपनी प्रेमिका का गला काट दिया। वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की तहकीकात में लगी है।
दरअसल, घटना मुंबई के साकी नाका इलाके में खैरानी रोड पर घटी। यहां ऑटो रिक्शा से प्रेमी युगल गुजर रहे थे। तभी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इतने में गुस्से में आग बबूला हुआ प्रेमी ने धारदार हथियार से 30 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। ऑटो रिक्शा में खून ही खून बिखर गया। सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। मृतका की पहचान पंचशीला जामदार के रूप में हुई है।

क्या कहती है पुलिस ?
पुडीसीपी दत्ता नलवाडे के मुताबिक, ऑटो में कहासुनी के बाद आरोपी ने महिला पंचशीला जामदार का गला रेत दिया और मौके से भाग निकला। वह बचने के लिए वाहन से बाहर निकली लेकिन कुछ दूर गिर गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
चाकूबाजी में दिल्ली के बाद मुंबई दूसरे नंबर पर
आपको बता दें कि मुंबई में प्रेमी द्वारा महिला की हत्या की खबर तब सामने आई है, जब एक दिन पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस के बाहर एक स्टूडेंट की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। चाकूबाजी की घटनाएं दिल्ली और मुंबई में कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी दोनों राज्यों में चाकू से कत्ल की वारदात सामने आ चुकी हैं। आइए आंकड़ों में देखते हैं...
मुंबई में चाकूबाजी
- 3 जून- नवी मुंबई में तेजस जयदेव पाटिल पर उसके छोटे भाई मोनिश(28) ने चाकू से वार किया। घटना में लहूलुहान हुआ तेजस एमपीसीटी अस्पताल पहुंचा। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई।
- 9 मई- मानखुर्द में सिगरेट जलाने के लिए माचिस न देने पर दो नाबालिगों ने एक 22 साल के युवक पर चाकू से वार किया। घटना में युवक की मौत हो गई।
- 24 मार्च- साउथ मुंबई में एक पडोसी ने तीन लोगों पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना ग्रांट रोड स्थित पार्वती मेंशन में हुई थी।
- 18 जनवरी- मुंबई के धारावी इलाके में एक शख्स ने पत्नी संग जा रहे जाहिद नाम के युवक पर हमला किया। चाकू से वार कर जाहिद को मौत के घाट उतार दिया।
दिल्ली में चाकूबाजी
- 18 जून- दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस थाना क्षेत्र में आर्यभट्ट कॉलेज के गेट पर फर्स्ट ईयर स्टूडेंट की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना में सामने आया कि मृतक का 7 दिन पहले गर्लफ्रेंड को लेकर कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। उसकी चलते उसकी हत्या कर दी गई।
- 13 जून- जैतपुर इलाके में रिशु तिवारी और आनंद माथुर पर चाकू से हमला हुआ। जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया था। गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई।
- 9 जून- गोदानंद नगरी में एक युवक को कुछ लड़कों ने चाकू से बुरी तरह से गोद डाला। छानबीन में पता चला कि दोनों पक्षों में दो साल पहले झगड़े का रंग खून के लाल रंग में बदल गया।
- 4 जून- दयालपुर इलाके में एक कारोबारी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला हुआ।
- 4 जून- वेलकम इलाके में एक युवक पर चाकू और पेचकस लेकर चार युवक टूट पड़े। गनीमत रही कि पीड़ित बच गया।
- 3 जून- बेगमपुर इलाके में एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने एक लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। उसके बाद सिरफिरे ने खुद भी खुदकुशी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications