'चोरी हो गया हमारा 'धनुष-बाण', सरगना का लगाएंगे पता, होगा चोरों का पर्दाफाश', सिंबल जाने पर बोले संजय राउत
शिवसेना पर बीजेपी वोट के लिए उसके नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रही है। अब वे वोट के लिए बालासाहेब के नाम का इस्तेमाल करेंगे।

Sanjay Raut on Symbol: लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना को 'तीर-धनुष' आवंटित कर दिया गया। इसके बाद उद्धव वाली शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि हमारा 'धनुष और बाण' चोरी हो गया। इस चोरी में उच्चाधिकारी के लोग शामिल हैं। हम सरगना का पता लगाएंगे और उसे जनता के सामने लाएंगे। संजय राउत ने कहा कि हमें नई पार्टी का सिंबल बाद में मिलेगा लेकिन उससे पहले हम इन चोरों का पर्दाफाश करेंगे।
उन्होंने कहा कि शिवसेना पर बीजेपी वोट के लिए उसके नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रही है। अब वे वोट के लिए बालासाहेब के नाम का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए उन्होंने हमारा 'धनुष और बाण' चुराया है। शिवसेना कोई साधारण पार्टी नहीं है, हम हमेशा रहेंगे और भविष्य में फिर से सत्ता में आएंगे।
Recommended Video

बता दें कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा। इसकी वजह ये है कि चुनाव आयोग ने अहम फैसला सुनाते हुए तीर-धनुष का निशान एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना को आवंटित कर दिया। पिछली महाराष्ट्र सरकार से बगावत कर एकनाथ शिंदे ने ना केवल सत्ता पर काबिज हुए बल्कि आज शिवसेना के चुनाव निशान तीर-धनुष भी अपनी शिवसेना के नाम करवाने में सफल हो चुके हैं। चुनाव आयोग के इस फैसले से उद्धव ठाकरे और उनकी शिवसेना को बड़ झटका लगा है।
चुनाव आयोग के आदेश पर कि पार्टी का नाम "शिवसेना" और प्रतीक "धनुष और तीर" शिंदे गुट द्वारा बनाए रखा जाए इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। जनता हमारे साथ है। हम एक नए प्रतीक के साथ जाएंगे और इस शिवसेना को एक बार फिर जनता की अदालत में उठाएंगे।
वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा मैंने कहा था कि चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले फैसला नहीं देना चाहिए। यदि विधायकों और सांसदों की संख्या के आधार पर पार्टी का अस्तित्व तय किया जाता है, तो कोई भी पूंजीपति विधायक, सांसद खरीद सकता है और मुख्यमंत्री बन सकता है।
यह भी पढ़ें- Shiv Sena news: क्यों चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे को दी शिवसेना की कमान ? जानिए












Click it and Unblock the Notifications