Mumbai BMW Crash: वर्ली हिट-एंड-रन केस में आरोपी के पिता राजेश शाह को मिली जमानत, बेटा अब भी है फरार

Mumbai News: मुंबई के वर्ली में हुए कार हादसे के आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह को जमानत मिल गई है। उन्हें 15 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है। शिवसेना नेता राजेश शाह BMW हिट-एंड-रन मामले में शामिल थे, जिसमें उनके बेटे मिहिर शाह ने एक दोपहिया सवार को टक्कर मार दी थी, जिससे एक महिला की मौत हो गई थी।

कोर्ट ने राजेश शाह की याचिका पर सुनवाई के बाद उसे जमानत देने का फैसला किया। पहले उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वर्ली पुलिस ने राजेश शाह और राजर्षि राजेंद्रसिंह, जो दुर्घटना के दौरान कार में थे, दोनों को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने राजेश शाह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि राजेंद्रसिंह को एक दिन की पुलिस हिरासत में रखा गया। इधर मुख्य आरोपी मिहिर शाह अब भी फरार है।

ज्ञात हो कि रविवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना में एक लग्जरी कार की चपेट में आकर स्कूटर चला रही महिला कावेरी नखावा की मौत हो गई। इस कार को कथित तौर पर शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर द्वारा चला रहे थे।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने बयान में कहा था कि राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते, मैं और मेरी सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है।"

उन्होंने महाराष्ट्र में सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान जारी कर महाराष्ट्र भर में हिट एंड रन मामलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बात कही गई। शासन के बयान में कहा गया कि "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के हिट एंड रन मामलों में किसी को भी बख्शे बिना सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।"

यह भी पढ़ें CG Coal Scam: सुप्रीम कोर्ट ने दी IAS रानू साहू और दीपेश टांक को अंतरिम जमानत, पढ़िए छत्तीसगढ़ से जुड़ी अहम खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+