BMC Polls Voting: नालासोपारा और खारघर में पैसों से भरा बैग मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
BMC Polls Voting: बीएमसी चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के कुछ घंटे पहले ही नालासोपारा और नवी मुंबई के खारघर से नोटों भरा बैग मिला है। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने की घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस फाइल कर जांच शुरू कर दी है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पैसा किस उद्देश्य से और किसके लिए लाया गया था।
बीएमसी चुनाव के लिए मतदान जारी है और सुबह से ही लोग कतार में लगकर वोटिंग के लिए पहुंचे हैं। चर्चित हस्तियों ने भी वोटिंग की अपील की है और पुलिस-प्रशासन मुस्तैदी से सुरक्षा में जुटे हुए हैं। महाराष्ट्र निकाय चुनाव को देखते हुए स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी दफ्तरों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

BMC Polls Voting: नालासोपारा और खारघर में मिला बैग
- पुलिस ने बताया कि नालासोपारा पूर्व के पेल्हार फाटा इलाके से नोटों भरा बैग जमा किया गया है। देर रात करीब 3 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध स्कूटी की तलाशी ली। स्कूटी की डिक्की से 10-10 हजार और 15-15 हजार रुपये के कई बंडल बरामद किए गए हैं।
- मिली जानकारी के मुताबिक, कुल 10 लाख 9 हजार रुपये नकद पाए गए। पुलिस के अनुसार, यह पैसा चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था। फिलहाल स्कूटी मालिक के खिलाफ पेल्हार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
- दूसरा मामला नवी मुंबई के खारघर सेक्टर-20 का है। यहां मतदान के दौरान एक संदिग्ध बैग मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बैग में बड़ी मात्रा में नकदी होने की सूचना मिलते ही खारघर पुलिस मौके पर पहुंची और बैग को जब्त कर लिया गया है।
- अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह रकम किस राजनीतिक दल या उम्मीदवार से जुड़ी है। इसी वजह से फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
BMC Polls को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बीएमसी और नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर इन घटनाओं को बेहद गंभीर माना जा रहा है। चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन पहले से ही आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। नकदी की बरामदगी को गंभीर मामला मानते हुए इसकी मुस्तैदी से जांच शुरू कर दी गई है।
Mumbai Police ने शुरू की जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और संदिग्धों की गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। अगर यह साबित होता है कि पैसे का संबंध किसी उम्मीदवार या पार्टी से है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदान के दिन सामने आई इन घटनाओं ने बीएमसी चुनाव की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस तेज कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications