BMC Election Exit Poll Result 2026: फडणवीस या उद्धव कौन जीतेगा? SaamTV सकाल एग्जिट पोल के नतीजे चौंकाने वाले
BMC Election Result Exit Poll SaamTV: महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के लिए 15 जनवरी को मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब सारी निगाहें 16 जनवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। मुंबई की बृहन्मुंबई नगर निगम यानी बीएमसी को लेकर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प बन गया है। देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाले भाजपा गठबंधन और उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। इसी बीच एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं और उनमें जो तस्वीर उभर रही है, वह कई लोगों को हैरान कर रही है।
इस बार सबसे ज्यादा चर्चा SaamTV सकाल के एग्जिट पोल की हो रही है। वजह साफ है, पिछले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इसी चैनल का सर्वे सबसे सटीक साबित हुआ था। उसी भरोसे के चलते लोग इसके बीएमसी वाले आंकड़ों को खास तवज्जो दे रहे हैं।

SaamTV सकाल के मुताबिक महायुति यानी भाजपा और शिंदे गुट को बढ़त मिल रही है। उनके सर्वे में भाजपा को 84 सीटें, शिवसेना यूबीटी को 65, शिंदे गुट की शिवसेना को 35, कांग्रेस को 20, एमएनएस को 10 और एनसीपी को 3 सीटें मिलती दिख रही हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि कोई एक दल नहीं बल्कि गठबंधन के दम पर सत्ता का खेल तय होगा।
Poll of Polls BMC Election 2026 : ज्यादातर एग्जिट पोल किसके साथ
पोल ऑफ पोल यानी अलग अलग सर्वे को मिलाकर देखें तो बीएमसी में भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना वाले महायुति गठबंधन को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। अनुमान है कि भाजपा गठबंधन को 130 से 150 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बहुमत के लिए 114 सीटों की जरूरत होती है।
कांग्रेस और सहयोगी दलों के खाते में करीब 60 सीटें आने का अनुमान है और अन्य छोटे दलों और निर्दलीयों को 5 से 7 सीटें मिल सकती हैं। यानी अगर ये आंकड़े सही निकले तो बीएमसी की सत्ता महायुति के हाथों में जाती दिख रही है।
BMC Election Exit Poll Result 2026: देखें किस एग्जिट पोल में किसको कितनी सीटें?
एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 150, यूबीटी को 60, कांग्रेस को 12 और अन्य को 5 सीटें मिल सकती हैं। जेवीसी एग्जिट पोल भाजपा गठबंधन को 138, यूबीटी को 59, कांग्रेस को 23 और अन्य को 7 सीटें देता दिखा रहा है। जनमत एग्जिट पोल में भी भाजपा गठबंधन 138, यूबीटी 62, कांग्रेस 20 और अन्य 7 सीटों के आसपास बताए गए हैं। तीनों सर्वे में एक बात कॉमन है कि भाजपा गठबंधन बहुमत के करीब या उससे ऊपर जाता दिख रहा है।
अब आंकड़ों में देखें एग्जिट पोल के नतीजे
🔹 एक्सिस मॉय इंडिया
- भाजपा+ 150
- शिवसेना (यूबीटी) + 60
- कांग्रेस + 12
- अन्य 5
🔹 जेवीसी एग्जिट पोल
- भाजपा+ 138
- शिवसेना (यूबीटी) +59
- कांग्रेस + 23
- अन्य 7
🔹 जनमत एग्जिट पोल
- भाजपा+ 138
- शिवसेना (यूबीटी) + 62
- कांग्रेस + 20
- अन्य 7
चार साल बाद क्यों हो रहे हैं बीएमसी चुनाव
बीएमसी का पिछला चुनाव 2017 में हुआ था और नियम के मुताबिक अगला चुनाव 2022 में होना चाहिए था। लेकिन वार्डों के नए नक्शे और सीमाओं के पुनर्विन्यास के चलते चुनाव लगातार टलते रहे। वार्डों की संख्या 227 से बढ़ाकर 236 करने का प्रस्ताव भी आया, मगर वह पास नहीं हो सका। इसी खींचतान में चार साल की देरी हुई और अब जाकर 2026 में ये अहम चुनाव हो पाए हैं।
मुंबई का फैसला किसके पक्ष में
अब असली सवाल यही है कि फडणवीस की रणनीति भारी पड़ेगी या उद्धव ठाकरे का मुंबई वाला जनाधार फिर कमाल दिखाएगा। एग्जिट पोल फिलहाल महायुति को आगे दिखा रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला तो 16 जनवरी की मतगणना ही सुनाएगी। तब तक मुंबई की राजनीति का सस्पेंस बना हुआ है और हर किसी की नजरें बीएमसी के नतीजों पर टिकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications