मुंबई में नहीं कर सकेंगे न्यू ईयर पार्टी, BMC कमिश्नर का आदेश- कहीं भी जमा नहीं होंगे लोग, होगी कार्रवाई

मुंबई, 25 दिसंबर। देश के कई इलाकों कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, इस बीच नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। कोरोना वायरस की शरुआत से महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावी राज्य महाराष्ट्र एक बार फिर कोविड के प्रकोप में आने लगा है। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त (बीएमसी कमिश्नर) ने पड़ा फैसला लिया है। बीएमसी कमिश्नर ने क्रिसमस और नए साल के उत्सव को देखते हुए पार्टियों पर प्रतिबंध लगाने आदेश दिया है।

Recommended Video

    New Year 2022: Mumbai में पार्टियों पर Ban, BMC का आदेश- कहीं जमा नहीं होंगे लोग | वनइंडिया हिंदी
    BMC commissioner order will not be able to party in Mumbai on New Year - people will not gather anywhere

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीएमसी कमिश्नर आईएस चहल का यह आदेश आज रात यानी 25 दिसंबर की रात 12 बजे से लागू हो गया है। ऑर्डर के मुताबिक कोरोना के नियमों के उल्लंघन किया गया तो, आईपीसी की धाराओं और आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि महाराष्ट्र के नवोदय विद्यालय में भी कोरोना विस्फोट का मामला सामने आया है। यहां के अहमदनगर जिले के जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने बताया कि तकली ढोकेश्वर में जवाहर नवोदय विद्यालय के 19 छात्र कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: कोरोना का असर: दिल्ली के सरोजनी मार्केट में दो दिनों के लिए लागू हुआ Odd-Even नियम

    कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नई यात्रा गाईडलाइन जारी की गई है। दिशानिर्देशों के मुताबिक दुबई से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री जो मुंबई के निवासी हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से 7 दिन के होम क्वारंटीन रहना होगा। इसके अलावा सातवें दिन उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा। महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में रहने वाले प्रवासियों को सार्वजनिक परिवहन की अनुमति नहीं होगी। उनके लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। बीएमसी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

    मुंबई में सामने आए 683 कोविड केस
    महाराष्‍ट की राजधानी मुंबई में कोरोना के 683 नए मामले दर्ज किए, जो 6 अक्टूबर के बाद से सबसे अधिक है केस हैं। वहीं महाराष्ट्र ने 1,410 नए मामले सामने आए जो 27 अक्टूबर के बाद सबसे तेज बढ़ोतरी है। महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में रहने वाले प्रवासियों को सार्वजनिक परिवहन की अनुमति नहीं होगी, उनके लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+