महाराष्ट्र सरकार के गठन को लेकर हलचल हुई तेज, एकनाथ शिंदे से फिर मिलने पहुंचे भाजपा के 'संकटमोचक'
Maharashtra News: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम आए पुरे 11 दिन बीत चुके हैं लेकिन महायुति की नई सरकार का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसकी अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। जबकि शपथ ग्रहण की तारीख 5 दिसंबर को होना निर्धारित किया जा चुका है।
हालांकि, अभी तक महायुति गठबंधन की ओर राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा तक पेश नहीं किया गया है, इसकी वजह एकनाथ शिंदे को बताई जा रही है। दिल्ली में अमित शाह से मिलकर लौटने के बाद से एकनाथ शिंदे के उपलब्ध ना होने की वजह से महायुति सरकार के गठन को लेकर एक भी बार बैठक नहीं हो सकी है। वहीं अब एकनाथ शिंदे को मनाने की जिम्मेदारी भाजपा के संकटमोचन माने जाने वाले गिरीश महाजन ने संभाली है।

शिंदे से मुलाकात के बाद महाजन ने क्या कहा?
एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे महाजन ने कहा कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बीमार थे, हम उनका हाल जानने के लिए आए थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा एकनाथ शिंदे की कोई नाराजगी नहीं है। 5 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण को लेकर मैंने शिंदे से चर्चा की और अपने विचार मैंने उनसे शेयर किए। इसके साथ ही उन्होंने हमें मिलने महाराष्ट्र के लोगों के लिए बहुत काम करना है।
एकनाथ शिंदे सरकार के गठन पर करने वाले फडणवीस से मुलाकात
गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे मंललवार को ठाणे के अस्ताल में मेडिकल चेकअप करवाने के लिए पहुंचे थे वो बीते एक सप्ताह से बीमार चल रहे हैं। हालांकि सूत्रों के अनुसार उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य आई है। वहीं अस्पताल से घर लौटने पर महाजन उनसे दोबारा मिलने पहुंचे थे। वहीं शिवसेना के प्रवक्ता ने मंगलवार की शाम को जानकारी दी थी कि एकनाथ शिंदे आज देर रात देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार से सरकार के गठन और मंत्रीमंडल के बंटवारे को लेकर चर्चा करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications