Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोई चोर पकड़े जाने पर! क्रिप्टोकरेंसी घोटाले के आरोप को सुप्रिया सुले के खारिज करने पर संबित पात्रा बोले

Bitcoin scams: महाराष्ट्र चुनाव से ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एनसीपी नेता सुप्रिया सुले और राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पर आरोप लगाए। दोनों विपक्षी नेताओं पर क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।दोनों पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए बिटकॉइन के हेरफेर से जुड़े आरोप लगाए गए हैं।

ये दावा आईपीएस अधिकारी रवींद्र नाथ पाटिल द्वारा लगाए गए आरोपों से सामने आया, जिसने महाराष्‍ट्र चुनाव के बीच नए विवाद को जन्म दिया और इस पर बवाल मच चुका है।

BJP Sambit Patra

दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इस खुलासे पर गहरी चिंता जताते हुए कहा, "यह बहुत गंभीर और चिंताजनक है। कुछ तथ्य सामने आए हैं जो धीरे-धीरे महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का असली चेहरा उजागर कर रहे हैं। मेरी राय में, यह एक गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कैसे कराए जा रहे हैं।"

संबित पात्रा बोले क्‍या कोई चोर पकडे़ जाने पर...

वहीं सुप्रिया सुले और नाना पटोले द्वारा अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करने पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा क्‍या आज तक पूरी दुनिया में कोई चोर है जो पकड़ा गया हो और कहे कि ये सच्चा आरोप है? पकड़े गए का कहना है कि यह झूठा आरोप है/ इसलिए स्वाभाविक रूप से इतनी बड़ी चोरी हुई है। बिटकॉइन, क्रिप्टोकरेंसी कोई मजाक नहीं है, ये अपने पदचिन्ह छोड़ते हैं।

सुप्रिया सुले ने ईसी में दर्ज की शिकायत

हालांकि भाजपा के इन आरोपों को शरद पवार की बेटी और एनसीपी एसपी सांसद सुप्रिया सुले और नाना पटोले ने इनकार किया है। सुप्रिया सुले ने चुनाव आयोग (ईसीआई) और साइबर अपराध विभाग के साथ आपराधिक शिकायत दर्ज करके त्वरित कार्रवाई की मांग की।

सुप्रिया सुले ने भाजपा की रणनीति की आलोचना करते हुए कहा कि यह मतदान से ठीक पहले झूठी सूचना फैलाने और मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास है। "राज्य में मतदान से कुछ घंटे पहले मतदाताओं को गुमराह करने के लिए झूठी जानकारी फैलाने की रणनीति अपनाई जा रही है।

हमने बिटकॉइन के दुरुपयोग के झूठे आरोपों के खिलाफ भारत के चुनाव आयोग और साइबर अपराध विभाग में आपराधिक शिकायत दर्ज की है। इसके पीछे की मंशा स्पष्ट है, यह निंदनीय है।

ऑडियो क्लिप में अजित पवार ने पहचानी आवाज

भाजपा के खुलासे में कथित ऑडियो क्लिप पेश करना शामिल था, जिसमें कथित तौर पर सुले की मामले में एक महत्वपूर्ण गवाह के साथ बातचीत कैद थी। इस क्लिप पर एनसपी नेता और सुप्रिया सुले के भाई अजित पवार ने दावा किया है कि ये आवाज उनकी बहन जैसी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+