BJP MP Girish Bapat का निधन, दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में ली अंतिम सांस, PM मोदी ने जताया शोक
महाराष्ट्र की पुणे सिटी लोक सभा सीट से भाजपा सांसद गिरीश बापट का निधन हो गया। उन्होंने दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रदेश भाजपा प्रमुख ने बापट के निधन की पुष्टि की है। पीएम ने इनके निधन पर शोक प्रकट किया।

BJP MP Girish Bapat का निधन हो गया। Pune City से भाजपा सांसद बापट ने 73 साल की आयु में Deenanath Mangeshkar Hospital में अंतिम सांस ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रमुख जगदीश मलिक ने जगदीश बापट के निधन की पुष्टि की। तीन सितंबर, 1950 को जन्मे गिरीश की फैमिली में पत्नी गिरीजा गिरीश बापट हैं। 1975 की इमरजेंसी में इन्हें 19 महीने जेल में रहना पड़ा था।
लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे सांसद
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार गंभीर रूप से बीमार भाजपा सांसद बापट को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीजेपी सांसद गिरीश बापट की सेहत बहुत नाजुक थी और उन्हें आईसीयू में एडमिट करने के बाद जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। हालांकि, डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने में सफल नहीं हो सकी।
BJP MP Girish Bapat के निधन पर पीएम का शोक संदेश
गिरीश बापट के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा, गिरीश बापट जी एक विनम्र और मेहनती नेता थे जिन्होंने लगन से समाज की सेवा की। उन्होंने महाराष्ट्र के विकास के लिए बड़े पैमाने पर काम किया और पुणे के विकास के लिए विशेष रूप से भावुक थे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। शांति

बापट पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, गिरीश बापट जी ने महाराष्ट्र में भाजपा के संगठन को खड़ा करने और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह एक सुलभ विधायक थे जिन्होंने जन कल्याण के मुद्दों को उठाया। उन्होंने एक प्रभावी मंत्री और बाद में पुणे के सांसद के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनका अच्छा काम कई लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
17वीं लोक सभा से पहले पुणे में पार्षद रहे
लोक सभा वेबसाइट पर बापट की प्रोफाइल के अनुसार, 17वीं लोक सभा में पुणे से निर्वाचित होने के पहले इन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा की सियासी जमीन मजबूत करने की दिशा में पार्टी के लिए बेहद सक्रियता से योगदान दिए। राष्ट्रीय राजनीति से पहले बापट महाराष्ट्र ने 1982 से 1997 यानी करीब 15 साल तक पुणे के कॉरपोरेटर के रूप में अपनी पहचान कायम की।
महाराष्ट्र में पांच बार विधायक रहे
1995 से 2019 तक इन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा में भी अपना रोल निभाया। पांच बार के विधायक गिरीश बापट 1998-99 के दौरान महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट में चेयरमैन के पद भी रहे। 2009-14 के कार्यकाल में महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के चीफ व्हिप की पोस्ट भी गिरीश बापट के पास रही।
फडणवीस की कैबिनेट में मंत्री, बापट पुणे की आवाज बन दिल्ली पहुंचे
2010-14 के दौरान गिरीश बापट महाराष्ट्र की लोक लेखा समिति (PAC) के चेयरमैन की पोस्ट भी संभाली। 2014-19 के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में भी गिरीश बापट को स्थान मिला। महाराष्ट्र से निकलने के बाद इस वेटरन राजनेता को दिल्ली की संसद में पुणे की आवाज उठाने का अवसर मिला।

गिरीश बापट संसद में भी सक्रिय रहे
बीजेपी की टिकट पर मई, 2019 में निर्वाचित होकर संसद पहुंचे गिरीश बापट संसद में भी सक्रिय रहे और दो संसदीय समितियों का हिस्सा बने। 24 जुलाई, 2019 को गिरीश कमेटी ऑन इस्टिमेट्स (Committee on Estimates) के चेयरमैन बने। खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की स्टैंडिंग कमेटी के साथ साथ लोक सभा की जनरल पर्पस कमेटी में भी सदस्य रहे बापट अपने लगभग पांच दशक के सार्वजनिक जीवन में सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से बेहद सक्रिय रहने के लिए जाने जाते रहे।
सामाजिक जीवन में काफी एक्टिव रहे
बापट ने दशकों तक कई संस्थाओं की कमान भी संभाली। लोक सभा के पास मौजूद कुछ प्रमुख सूचनाओं के आधार पर बापट की Social And Cultural Activities पर एक नजर-
Recommended Video
- महात्मा फुले संग्रहालय, पुणे में 21 वर्षों के लिए निदेशक रहे।
- संपदा सहकारी बैंक में 18 साल के लिए अध्यक्ष रहे।
- नटरंग अकादमी सांस्कृतिक संगठन के प्रमुख।
- महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा समिति के अध्यक्ष होने के साथ-साथ मराठी प्रकाशन- कमलदूत के पब्लिशर भी रहे।
- ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट, पुणे के चेयरमैन के रूप में भी इनका सक्रिय योगदान रहा।
गिरीश चंद्र बापट तमाम गतिविधियों से इतर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) आरएसएस में भी स्वस्थ रहने तक बेहद सक्रिय भागीदारी निभाते रहे। बापट का निधन पुणे की जनता के साथ-साथ बीजेपी के लिए भी बड़ी क्षति है।












Click it and Unblock the Notifications