Nagpur Violence: नागपुर हिंसा को लेकर भाजपा विधायक का बड़ा आरोप- "पुलिस ने हिंदुओं का"
Nagpur Violence: महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को हटाए जाने की मांग को मचे बवाल के बाद नागपुर के इलाकों में सोमवार की शाम को जमकर हिंसा हुई। दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग लगा दी और पुलिस बल तक पर हमला किया। जिसके बाद हिंसागत इलाकों में सख्त कफ्यू लगा दिया गया है।
वहीं अब नागपुर हिंसा को लेकर नागपुर हिंसा को लेकर भाजपा के विधायक प्रवीण दटके ने नागपुर पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रवीण दडके ने कहा 17 मार्च को सोमवार को हुई हिंसा के दौरान पुलिस हिंदू नागरिकों के साथ नहीं खड़ी थी।

उन्होंने दावा किया कि हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में हिंदुओं की दुकानों, मंदिरों पर योजनाबद्ध तरीके से हमले किए गए। उन्होंने कहा कि वो इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करेंगे।बता दें प्रवीण दटके नागपुर सेंट्रल से भाजपा विधायक हैं और उन्होंने मीडिया के सामने आकर ये नागपुर हिंसा से जुड़ा बड़ा दावा करते हुए कहा कि ये घटना पले से प्लांड की गई थी।
प्रवीण बताया कि सोमवार को सुबह आंदोलन के बाद गणेश पेठ पुलिस स्टेशन में घटना हुई फिर सब सामान्य था लेकिन बाद भीड़ ने केवल हिदुंओं की दुकानों और घरों में घुसे और पहल सीसीटीवी कैमरे ताेड़ दिए इसके बाद तलवार, कुल्हाणी समेत अन्य हथियार लेकर आए और हिंसा को अंजाम दिया।प्रवीण ने कहा ये बहुत संवेदनशील इलाका है मैंने पुलिस आयुक्त से बात की। मैंने पीआई संजय सिंह को दो घंटे फोन किया लेकिन उका फोन था। उन्होंने कहा जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब पूरी हिंसा को अंजाम दिया जा चुका था।
भाजपा विधायक ने कहा हिंसा को अंजाम देने वाले अपराधियों की तस्वीरें डीवीआर में है हम इसे उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा अफसोस की बात ये है कि कल पुलिस हिंदू नागरिकों के साथ खड़ी नहीं हुई। उन्होंने ये भी दावा किया कि भीड़ का एक बड़ा हिस्सा बाहर से आया था। भाजपा विधायक ने कहा इसकी शिकायत वो मुख्मयंत्री फडणवीस से करेंगे।
#WATCH | Maharashtra | Nagpur violence | BJP MLA (Nagpur Central) Pravin Datke says, "I have reached here this early morning. This entire thing was preplanned. After an agitation yesterday morning, an incident took place at Ganesh Peth police station, then everything was… pic.twitter.com/pnhEGomViZ
— ANI (@ANI) March 18, 2025












Click it and Unblock the Notifications