भाजपा के इस नेता ने चार साल बाद कटवाए बाल, जानें क्या ली थी प्रतिज्ञा, जो अब हो गई पूरी
Bjp Leader Ram Kadam Cuts Hair After 4 Years: भाजपा नेता राम कदम एक बार फिर सुर्खियों में हैं क्योंकि चार साल बाद उन्होंने अपने बाल कटवाए हैं। राम कदम ने चार साल पहले बाल ना कटवाने की अनोखी प्रतिज्ञा अपने लिए नहीं बल्कि अपने विधानसभा क्षेत्र घाटकोपर के नागरिकों के लिए ली थी। अब चार साल बाद प्रतिज्ञा पूरी होने पर उन्होंने अपने बाल करटवाए हैं। राम कदम का वीडियो सामने आया है जिसमें वो लंबे-लंबे बाल कटवाते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं।
दरअसल, मुंबई के घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों को पर्याप्त पानी नहीं मिलता था। चार साल पहले भाजपा नेता राम कदम ने तब ये प्रतिज्ञा ली थी कि वो तक वो बाल नहीं कटवाएंगे जब तक उनके विधानसभा क्षेत्र घाटकोपर के पहाड़ी इलाकों को पानी नहीं मिल जाता। वहीं राम कदम के आंदोलन और लंबे संघर्ष के बाद अब घाटकोपर के पहाड़ी क्षेत्र में पानी की समस्या हल होने पर उन्होंने अपने बाल कटवा दिए हैं।

4 नवंबर, 2022 को एक ट्वीट में, कदम ने अधिकारियों संग बैठक की तस्वीर साझा कर थी और बाल ना कटवाने की अपनी प्रतिज्ञा को दोहराया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा को भी टैग भी किया था। घाटकोपर के पहाड़ी क्षेत्रों में पानी की कमी एक पुरानी समस्या है। विधायक ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पानी प्रश्न सुलझाने के लिए महापालिका अधिकारियों से लगातार बैठकें की और जमकर सर्खियां बटोरी थी।
कदम की इस प्रतिज्ञा को तब खूब समर्थन भी मिला था। संदीप गिरकर ने प्रतिक्रिया दी: "'पानी' ही घाटकोपर और पार्कसाइट की राजनीति का मुख्य मुद्दा है। इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु आपकी भीष्म प्रतिज्ञा का हम पूरा समर्थन करते हैं।" अब देखना होगा कि क्या घाटकोपर की पानी समस्या हल होगी और क्या विधायक कदम अपनी शपथ पूरी कर पाएंगे।
कौन हैं राम कदम?
राम कदम महाराष्ट्र के प्रमुख राजनेताओं में से एक माने जाते हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े हुए हैं और महाराष्ट्र विधान सभा के विधायक (MLA) के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका जन्म 24 जनवरी 1972 को हुआ था।
- रामकदम मुंबई के घाटकोपर वेस्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं।
- अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) से की थी और वर्ष 2009 में पहली बार विधायक बने।
- बाद में राम कदम ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की।
- रामकदम राजनीति और सार्वजनिक टिप्पणियाँ अक्सर मीडिया में चर्चा का विषय रहती हैं, जिनमें कभी-कभी विवादित बयान भी शामिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications