महाराष्ट्र चुनाव: बगावती तेवर दिखाने वाले भाजपा नेता अतुल शाह ने मारी पलटी, बदला ये निर्णय
Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मौका ना मिलने से भाजपा में कई नेता बगावत पर उतर आए हैं। इन्हीं नेताओं में भाजपा के पूर्व विधायक और प्रवक्ता अतुल शाह का नाम भी शामिल था। जिन्होंने मुंबा देवी से टिकट ना मिलने पर नाराजगी जताते हुए मुंबा देवी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था।
हालांकि चंद घंटे बाद अतुल शाह ने अपने फैसले पर पलटी मारते हुए मुंबा देवी विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर नामांकन न भरने का निर्णय लिया है।

"वैक्सीन मैन" के नाम से मशहूर भाजपा के वरिष्ठ नेता अतुल शाह मुंबा देवी सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके थे और अपनी जीत के लिए जमकर प्रचार कर रहे थे लेकिन भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी की जिसमें अतुल शाह का नाम शामिल नहीं था। जिसके बाद अतुल शाह ने इसी सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
हालांकि मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन भाजपा नेता ने अपना फैसला बदलते हुए कहा हम मुंबा देवी में हम पार्टी को आगे लेकर गए 7 सालों तक नगर सेवक रहकर हमने विभाग में अनेकों कार्य किए। मुझे लगा कि पार्टी कुछ न कुछ देखती और सुनती है। जिस पार्टी के साथ मैं इतने सालों से जुड़ा हुआ हूं उस पार्टी को किसी भी तरह का नुकसान हो वो मेरे सिद्धांत नहीं है। इसलिए मैंने आज नामांकन ना दाखिल करने का फैसला लिया है..."
बता दें महायुति गठबंधन में सीटों के बंटवारे में मुंबा देवी सीट एकनाथ शिंदे की शिवसेना में चली गई है और इस सीट से एकनाथ शिंदे ने एक दिन पहले भाजपा छोड़कर शिवसेना में शामिल हुई मशहूर फैशन डिजाइनर और नेता शाइना एनसी को मुंबा देवी से उम्मीदवार बना दिया है।
#WATCH मुंबई: भाजपा नेता अतुल शाह ने मुंबा देवी विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर नामांकन न भरने के निर्णय पर कहा, "...मुंबा देवी में हम पार्टी को आगे लेकर गए... 7 सालों तक नगर सेवक रहकर हमने विभाग में अनेकों कार्य किए... मुझे लगा कि पार्टी कुछ न कुछ देखती और सुनती… pic.twitter.com/l7J9yNmRrL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2024












Click it and Unblock the Notifications