शिंदे, अजित के बिना भी भाजपा बना सकती है सरकार और फडणवीस को सीएम, जानें BJP का "ब्रह्मास्त्र" प्लान C

Maharashtra New CM row in Mahayuti: महाराष्‍ट्र चुनाव परिणाम आने के तीन दिन बाद भी महाराष्‍ट्र का मुख्‍यमंत्री कौन होगा इस पर सस्‍पेंस बरकरार है। 26 नवंबर को पुरानी महायुति सरकार का कार्यकाल समाप्‍त होने के बाद एकनाथ शिंदे ने सीएम पद से इस्‍तीफा भी दे दिया है। हालांकि राज्‍यपाल ने अगली सरकार के गठन होने तक उन्‍हें कार्यवाहक सीएम नियुक्‍त किया है, इसलिए शिंदे ही फिलहाल सीएम पद की जिम्‍मेदारी संभालेंगे।

लेकिन ये व्‍यवस्‍था चंद दिनों के लिए है, ऐसे में भाजपा के नेतृत्‍व वाले महायुति गठबंधन को सरकार बनाने के लिए जल्‍द से जल्‍द दावा राज्‍यपाल के सामने पेश करना होगा। इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री किसे बनाया जाएगा इसको लेकर निर्णय जल्‍द-जल्‍द लेना पड़ेगा। ऐसे में फिर सवाल उठ रहा कि मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर किसे बैठाया जाएगा?

CM

बता दें चुनाव में भाजपा सर्वाधिक सीटें जीतने के कारण सीएम की रेस में देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है लेकिन शिवसेना के नेता एकनाथ शिंंदे को दोबारा मुख्‍यमंत्री बनाने की जिद पर अड़े हुए है। शिंदे को सीएम बनाने के लिए शिवसेना भाजपा पर सीएम पद के लिए प्रेशर क्रिएट कर रही है।

इसके बावजूद देवेंद्र फडणवीस सीएम पद को लेकर आत्‍मविश्‍वास से भरे हुए हैं। इसकी वजह है कि भाजपा का अगर महाराष्‍ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार गठन करने का ए और बी प्‍लान नहीं कामयाब होता है तो BJP का सीक्रेट "ब्रह्मास्त्र" प्लान C भी तैयार है।

शिवसेना एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने के लिए दे रही ऐसे बयान

गौरतलब है कि चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के नेता और कार्यकर्ता मुख्‍यमंत्री को लेकर दावे कर रहे हैं। शिवसेना के सांसद नरेश म्‍हस्‍के और संजय सिरावट ने एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने की पैरवी की। शिवसेना की मनीषा कायंदे ने लिखा "एकनाथ शिंदे हैं तो सेफ हैं"। शिंदे गुट के नेता दीपक केसरकर ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री जो फैसला करेंगे वो एकनाथ शिंदे का स्‍वीकार होगा। वहीं अजित पवार ने कहा मुख्‍यमंत्री फाॅर्मूले पर कोई चर्चा नहीं हो रही। वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने का निर्णय कर लिया है।

शिवसेना के प्रेशर पॉलटिक्‍स के बावजूद कान्‍फीडेंट हैं फडणवीस

इस सब बयानबाजियों के बावजूद देवेंद्र फडणवीस को दृढ़ विश्‍वास है कि वो ही मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। फडवसीस के कान्‍फीडेंस की वजह भाजपा का A, B और C प्‍लॉन है।

भाजपा का प्‍लान A

सबसे अच्‍छा प्‍लॉन ए है जिसमें एकनाथ शिंदे की शिवसेना अगर देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने के लिए तैयार हो जाए तो भाजपा, शिवसेना और एनसीपी मिलकर महायुति गठबंधन की सरकार बनाए। महायुति की तीनों पार्टियों के पास 230 सीटें हैं, ऐसे में ये सबसे बेहतर स्थिति होगी क्‍योंकि महाराष्‍ट्र की जनता का जनमत महायुति की तीनों पार्टियों को है।

भाजपा का प्‍लान B

अगर एकनाथ शिंदे नहीं मानते हैं, भाजपा अजित पवार की एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना लेगी और देवेंद्र फडणवीस को मुख्‍यमंत्री आसानी से बना सकती है। केवल अगर अजित पवार की एनसीपी के साथ भाजपा सरकार बनाती है कि भाजपा की 132 और अजित की एनसीपी की 41 सीटें मिलकार आंकड़ा 173 का हो जाएगा।

ये भी पढ़े-महाराष्‍ट्र सीएम पद की जंग के बीच एकनाथ शिंदे की पोस्‍ट ने बढ़ाई हलचल, लाखों शिवसैनिकों से कर दी इमोशनल अपील

भाजपा का प्‍लान C

अगर A और B प्‍लॉन फेल हो जाता है तो भाजपा का C प्‍लान सी भी तैयार है। याद रहे भाजपा के पास 132 विधायक हैं और महाराष्‍ट्र में सरकार बनाने के लिए मैजिक नंबर 145 है। ऐसे में भाजपा 145 का आंकड़ा जुटाने के लिए महज 13 विधायकों के समर्थन की जरूरत है।

BJP का "ब्रह्मास्त्र" प्लान C ऐसे होगा काययाब

जिनमें से चुनाव जीतकर आए चार निर्दलीय विधायकों और 2 जन सुराज्‍य दल के विधायकों का समर्थन हासिल कर लेगी। वहीं अन्‍य 7 बचे हुए विधायक के लिए भाजपा एकनाथ शिंदे की शिवेसना से चार और बाकी तीन अजित पवार की एनसीपी को अपने साथ सरकार बनाने के लिए आसानी से ले आएगी।

बता दें ये वो ही नव‍निर्वाचित विधायक हैं जो चुनाव में उम्‍मीदवारी पाने के लिए भाजपा छोड़कर शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी में शामिल हुए थे। इन 7 विधायकों को लेकर भाजपा खेला करके 145 का जादुई आंकड़ा पूरा करके अकेले दम पर सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी। हालांकि ऐसी नौबत ना आए भाजपा का ये ही प्रयास होगा, साथ ही महायुति में शामिल शिंदे शिवसेना और अजित पवार दोनों ही ऐसा नहीं चाहेंगे क्‍योंकि इतने अधिक सीटें हासिल करने के बाद वो सत्‍ता में ही बना रहना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें-Maharashtra New CM: एकनाथ शिंदे नहीं माने तो महाराष्‍ट्र सीएम बनने के लिए देवेंद्र फडणवीस कर सकते हैं ये खेला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+