राज कुंद्रा को बॉम्बे HC से बड़ा झटका, न्यायिक हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका हुई खारिज

मुंबई, 7 अगस्त। अश्लील फिल्में बनाने के आरोप का सामना कर रहे मशहूर बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। शनिवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने राज कुंद्रा और उनके साथी रयान थोर्प की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें न्यायिक हिरासत के आदेश को चुनौती देते हुए तत्काल रिहाई की मांग की गई थी। फिलहाल राज कुंद्रा और रयान को मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा।

Recommended Video

    Pornography Case: Raj Kundra को Bombay High Court से झटका, जमानत याचिका खारिज | वनइंडिया हिंदी
    Big blow to Raj Kundra from Bombay HC, petition challenging judicial custody dismissed

    गौरतलब है कि एडल्ट फिल्में बनाने और उसे ऐप पर रिलीज करने को लेकर राज कुंद्रा को पिछली महीने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 27 जुलाई तक राज कुंद्रा और उनके साथी रयान थोर्प को पुलिस हिरासत में रखा गया, जहां से बाद में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब राज कुंद्रा और उनके साथी में अपनी रिहाई और न्यायिक हिरासत के आदेश के चुनौती देते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे आज न्यायालय ने खारिज कर दिया।

    यह भी पढ़ें: इंटीमेट सीन बोलकर एडल्ट फिल्म.. कहा था प्राइवेट पार्ट नहीं दिखाएंगे, राज कुंद्रा केस में नया खुलासा

    शिल्‍पा के बेटे वियान ने शेयर किया ये पहला पोस्ट
    पिता की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद विवाद के बीच बेटे वियान राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है।वियान ने सोशल मीडिया पर अपनी मां और अभिनेत्री शिल्पा के साथ तीन तस्वीरों का एक एल्बम साझा किया। जिसमें एक फोटो में शिल्पा वियान को गले लगाकर हग और किस करती नजर आ रही हैं। वियान के पोस्ट के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है। वियान ने स्टोरी स्टेटस में वह स्टेटमेंट भी लगाया है जो उनकी मां शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट किया था। यह पोस्ट शिल्पा द्वारा पूरे मामले पर आधिकारिक बयान जारी करने के एक दिन बाद आया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+